फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Honey Trap Case in bikaner Girl arrested with 10 lakh rupees

Honey Trap Case: फेसबुक पर दोस्ती कर 2.25 लाख वसूले, दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख मांग रही थी महिला

Fri, 11 Mar 2022 06:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 11 Mar 2022 06:22 PM IST
सार

बीकानेर में कांग्रेस समर्थित सरपंच को हनीट्रैप में फंसाकर एक युवती ने  2.25 लाख रुपये वसूले लिए, बाद में दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की मांग करने लगी। पीड़ित सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवती को दस लाख रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Honey Trap Case in bikaner Girl arrested with 10 lakh rupees
पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर में एक कांग्रेस समर्थित सरपंच को सोशल मीडिया पर अनजान महिला से दोस्ती करना भारी पड़ गया। एक युवती ने नोखा तहसील के एक सरपंच से पहले तो 2.25 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपये और मांगने लगी। इससे परेशान परेशान सरपंच थाने पहुंचे और आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया। जसरासर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जसरासर के सरपंच रामनिवास ने नौ मार्च को जसरासर थाने में एक केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह समाजसेवी के रूप में सोशल मीडिया पर पोस्ट करता रहता है। इस दौरान ऋतु चौधरी उर्फ रेवती नाम की युवती ने उसकी जान-पहचान हुई। इसके बाद दोनों के बीच बातें होने लगीं।
विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर से युवती ने कई बार उससे रुपए लिए। वापस करने की बात कहकर उसने 2.25 लाख रुपए मांगे तो उसने दे दिए। सरपंच ने पुलिस को बताया कि अब आरोपी युवती 50 लाख रुपए की मांग कर रही है, मना करने पर झूठे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी भी देती है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच के केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि आरोपी युवती अंतरंग बातों को सार्वजनिक करने और दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की मांग कर रही है। पुलिस की निगरानी में सरपंच और युवती के बीच 10 लाख रुपये देने की बात पर सहमति बनी। पीड़ित सरपंच महिला के बताए अनुसार रुपए लेकर रुपए लेकर पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने ऋतु चौधरी (25) निवासी बेनीसर पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ को 10 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस कार्रवाई को गुरुवार रात को अंजाम दिया। 


पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस की टीम आरोपी ऋतु चौधरी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी महिला इस तरह के काम अकेले नहीं कर रही होगी। उसकी गैंग में अन्य सदस्य भी शामिल होंगे। पुलिस पूछताछ कर अन्य सदस्यों के बारे में भी पता लगा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed