फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Home Minister Amit Shah and JP Nadda will be on Rajasthan Visit in April regarding Rajasthan Election 2023

Rajasthan: यूपी के बाद भाजपा की राजस्थान फतह करने की तैयारी, अप्रैल में नड्डा और शाह का दौरा प्रस्तावित

Fri, 01 Apr 2022 01:54 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 01 Apr 2022 01:54 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस महीने राजस्थान आनेवाले हैं। नड्डा कल राजस्थान के दौरे पर रहेंगे।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah and JP Nadda will be on Rajasthan Visit in April regarding Rajasthan Election 2023
नड्डा-शाह का राजस्थान दौरा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव अगले साल होने वाले हैं। उससे पहले ही भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह इस महीने राजस्थान आएंगे। जेपी नड्डा शनिवार को राजस्थान आने वाले हैं। वे राजस्थान की कोर टीम के साथ बैठक करेंगे। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। 

विज्ञापन


दूसरी ओर अमित शाह के राजस्थान दौरे के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शाह दो दिन के लिए राजस्थान आ सकते हैं। गृह मंत्री गुजरात की सीमा से लगे बांसवाड़ा का दौरे भी कर सकते हैं। जेपी नड्डा और अमित शाह का राजस्थान दौरा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कारगर साबित हो सकता है। पिछले चुनाव में भाजपा अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस से विधानसभा चुनाव हार चुकी है। 

विज्ञापन


दिल्ली दौरे पर थीं राजे
हाल ही में वसुंधरा राजे ने दिल्ली का दौरा किया है। राजे ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी, जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। राजे के दिल्ली दौरे ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। कहा जा रहा है कि वसुंधरा खुद को मुख्यमंत्री का चेहरा प्रोजेक्ट करने के लिए जुट चुकी हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस ने सौ सीट पर कब्जा किया था। वहीं भाजपा को 73 सीटें ही मिली थी। वहीं बसपा की झोली में छह सीटें आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed