Hit and Run in Kota: फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कार ने कुचला, पति की मौत, पत्नी और बच्चा घायल
कोटा में रात एक बजे एक कार ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया। उसके बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी और बच्चे को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मामले को लेकर गुस्साए स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को नायपुरा थाने के बाहर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार हादसे में मारा गया दिनेश फुटपाथ पर सब्जी का ठेला लगाता था। गुरुवार की रात को दिनेश अपने परिवार के साथ एमबीएस अस्पताल के सामने फुटपाथ पर सो रहा था। रात करीब एक बजे एक तेज रफ्तार कार फुटपाथ पर चढ़ गई और सो रहे उसके परिवार को कुचल दिया। दिनेश के सिर में चोट लगी। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बच्चा और पत्नी घायल हो गए।
आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन
घटनास्थल का दृश्य देखकर लोगों का दिल दहल गया। मौके पर चारों ओर खून-खून ही बिखरा हुआ था। घटना से आक्रोशित लोग नयापुरा थाने के सामने इक्ट्ठे होकर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस की समझाइश के बाद वो मौके से हटे। पुलिस का कहना है कि कार को जब्त कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।