{"_id":"62a8602915fdf214a911a88c","slug":"high-speed-bus-collided-with-tree-in-sikar-one-youth-died-on-the-spot-14-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीकर में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बस, एक युवक की मौके पर मौत, 14 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीकर में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बस, एक युवक की मौके पर मौत, 14 घायल
Tue, 14 Jun 2022 03:47 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 14 Jun 2022 03:47 PM IST
सार
सीकर में एक तेज रफ्तार बस पेड़ से टकरा गई। बस में सवार 15 यात्री सालासर बालाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के सीकर में मंगलवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से भिड़ गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 14 यात्री घायल भी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हादसा नेछवा थाना इलाके में हुआ। बस में सवार सभी यात्री दिल्ली से सालासर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि तेज गति में होने के कारण बस पेड़ से टकराने के बाद भी काफी दूर तक घसिटती हुई चली गई। जिससे दिल्ली के नोर्थ घोंडा निवासी ऋषभ पुत्र अशोक कुमार गुप्ता की मौत हो गई और अन्य 14 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसा सुबह पांच बजे हुआ। इस कारण मौके पर कोई नहीं था, लेकिन लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायलों को सालासर के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां प्राथमिकी उपचार के बाद उन्हें सीकर और गंभीर घायलों को जयपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दिल्ली के सभी यात्री खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन