फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   High level bridge will be built on Chambal river with 256.46 crores CM Gehlot approved

Rajasthan: चंबल नदी पर 256.46 करोड़ से बनेगा ब्रिज, धौलपुर के तालाबशाही में 2.56 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Fri, 08 Sep 2023 09:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 08 Sep 2023 09:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने धौलपुर जिले में तालाबशाही के विकास कार्यों के लिए 2.56 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। इससे तालाबशाही के 3 चौक का संरक्षण, गेस्ट हाउस का विकास, लैण्डस्केपिंग, इलेक्ट्रिक संबंधी कार्य होंगे।

विज्ञापन
High level bridge will be built on Chambal river with 256.46 crores CM Gehlot approved
चंबल नदी पर बनेगा हाई लेवल ब्रिज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा जिले में चंबल नदी पर हाई-लेवल ब्रिज के निर्माण के लिए 256.46 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। इस पुल का निर्माण राज्य राजमार्ग संख्या-120 पर गोठड़ा कलां गांव में किया जाएगा। धौलपुर के तालाबशाही में 2.56 करोड़ रुपए से विकास कार्य की भी मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने पूर्व में चंबल नदी पर पुल निर्माण का यह काम 165 करोड़ रुपए की लागत से करवाने की बजट घोषणा की थी, जिसके विरुद्ध अब 256.46 करोड़ रुपए की बढ़ी हुई वित्तीय स्वीकृति दी गई है।  

विज्ञापन


धौलपुर के तालाबशाही में 2.56 करोड़ लागत से होंगे विकास कार्य
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने धौलपुर जिले में तालाबशाही के विकास कार्यों के लिए 2.56 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। इस स्वीकृति से तालाबशाही के 3 चौक का संरक्षण, गेस्ट हाउस का विकास, लैण्डस्केपिंग, इलेक्ट्रिक संबंधी कार्य आदि पर्यटन विकास कोष से हो सकेंगे। इससे पर्यटकों को सुविधा होगी। तालाबशाही धौलपुर जिले के बाड़ी में स्थित मध्यकालीन मुगल स्थापत्य का बेजोड़ और अनुपम स्थापत्य है। आसपास के जिलों से यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में पर्यटन विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्मारकों, मंदिरों के जीर्णोद्धार कार्य सहित अन्य सुविधाएं विकसित करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


भारतीय लोक कला मंडल, उदयपुर का होगा अपग्रेडेशन, 16.26 करोड़ स्वीकृत
सीएम अशोक गहलोत ने भारतीय लोक कला मंडल, उदयपुर में विभिन्न अपग्रेडेशन कार्यों के लिए 16.26 करोड़ के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार, भारतीय लोक कला मंडल में 16.26 करोड़ की लागत से विभिन्न कार्य करवाएं जाएंगे। इनमें कठपूतली थिएटर, मुख्य भवन में सिविल वर्क, इन्टीरियर वर्क, एलिवेटर निर्माण आदि कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के लिए 8 करोड़ रुपए नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर और शेष 8.26 करोड़ रुपए पर्यटन विकास कोष से खर्च किए जाएंगे। सीएम ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी। अब इसे लेकर मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed