{"_id":"5f32a4347f38d863e7305096","slug":"hearing-on-august-13-in-rajasthan-high-court-for-merger-of-six-bsp-mlas-into-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस में विलय को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय में 13 अगस्त को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस में विलय को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय में 13 अगस्त को होगी सुनवाई
Tue, 11 Aug 2020 07:29 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 11 Aug 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan High Court
राजस्थान में बसपा के छह विधायकों द्वारा कांग्रेस में शामिल होने का मामला अब न्यायालय में है। छह विधायकों के कांग्रेस में विलय को चुनौती देने वाली याचिका पर अब राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ 13 अगस्त को सुनवाई करेगी। इस मामले में मंगलवार को बहस अधूरी रहने के बाद यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
भाजपा के विधायक मदन दिलावर ने इस विलय को चुनौती दी है। बसपा के विधायकों के शामिल होने के बाद कांग्रेस को राज्य विधानसभा में बहुमत कायम रखने में मदद मिली थी। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष के वकील ने बताया कि बहस अधूरी रही और मामले पर 13 अगस्त को अगली सुनवाई होगी ।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता ने छह विधायकों के कांग्रेस में विलय करने को चुनौती दी है और इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दिये गए आदेश के अमल पर रोक लगाने का अनुरोध किया है ।
विज्ञापन