{"_id":"5f79ad508ebc3eefbc77e59e","slug":"hathras-case-rajasthan-congress-will-do-silent-protest-on-monday-in-hathras-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस मामलाः राजस्थान कांग्रेस का कल 'मौन सत्याग्रह', पार्टी करेगी न्याय की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस मामलाः राजस्थान कांग्रेस का कल 'मौन सत्याग्रह', पार्टी करेगी न्याय की मांग
Sun, 04 Oct 2020 04:39 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 04 Oct 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Congress Symbol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीय अनुसूचित जाति की युवती से कथित तौर सामूहिक दुष्कर्म और फिर बाद में हुई मौत के विरोध में राजस्थान कांग्रेस कमेटी सोमवार को दो घंटे का मौन सत्याग्रह करेगी। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि यह सत्याग्रह जिला मुख्यालय के सामने 10 से 12 बजे दिन के बीच किया जाएगा। डोटासरा ने कहा कि हमारी पार्टी पीड़िता के लिए न्याय की मांग करेगी।
विज्ञापन
बता दें कि हाथरस में 19 वर्षीय युवती के साथ 14 सितंबर को कथित तौर पर चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। उसकी हालत बिगड़ने के बाद, उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया था, जहां उसकी मंगलवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
परिवार ने प्रशासन पर आरोप लगाया था कि बुधवार की देर रात उनकी मर्जी के बिना बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया।