{"_id":"d4d27674-cf5a-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"harsha-soni-got-second-rank-in-jaypur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस पोती को दादा ने ठुकराया, उसने खूब नाम कमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस पोती को दादा ने ठुकराया, उसने खूब नाम कमाया
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 07 Jun 2013 03:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से पंद्रह साल पहले हर्षा सोनी और उसके परिवार को उसके दादाजी ने इसलिए निकाल दिया था क्योंकि वह पैदा हुई थी।
और पंद्रह साल बाद हर्षा सोनी ने राजस्थान बोर्ड की दसवीं की परीक्षा की मेरिट में चौथा स्थान पाकर सबका नाम ऊंचा कर दिया है।
97 प्रतिशत अंको के साथ हर्षा ने स्टेट मेरिट में चौथा और जयपुर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
हर्षा की एक बड़ी बहन और है भावना। जब हर्षा की पैदाइश पर दादजी और सारी ननदों ने मुंह मोड़ लिया था तभी हर्षा की मां ने तय कर लिया था कि उन्हें अपनी बेटी को कुछ बनाना है।
मां हेमलता का कहना है कि हर्षा के दादाजी ने हर्षा के पैदा होने के समय लिंग जांच के लिए दबाव डाला था और जब हर्षा पैदा हुई तो उन्होंने हम सबसे मुंह मोड़ लिया।
हर्षा के पिता रवि कुमार एक कंपनी में कम्प्यूटर ऑपरेटर हैं और मां ब्यूटीशियन हैं। आज हर्षा सबकी उम्मीदों पर खरी उतरी हैं और उन्होंने माता-पिता के चेहरे पर एक गर्व की मुस्कान ला दी है।