{"_id":"63160c367c60060af968e50e","slug":"hardcore-criminal-of-lawrence-bishnoi-gang-arrested-in-bikaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुंडा बनकर 1 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, इन राज्यों में लिया था शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुंडा बनकर 1 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, इन राज्यों में लिया था शरण
Mon, 05 Sep 2022 08:18 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 05 Sep 2022 08:18 PM IST
सार
राजस्थान में बीकानेर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध रखने वाले एक हार्डकोर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिस पर पुलिस की ओर से दो हजार रुपये का इनाम रखा गया था।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुंडा गिरफ्तार
- फोटो : Social Media
विस्तार
बीकानेर पुलिस ने हार्डकोर अपराधी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पूगल थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई कर दो हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हार्डकोर क्रिमिनल जितेंद्र सिंह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध रखता है, जिसे पुलिस ने जोधपुर के भोजासर से गिरफ्तार किया है। बदमाश ने 20 मई को एक बिल्डिंग मैटेरियल का काम करने वाले व्यापारी जयप्रकाश ज्याणी से एक करोड़ रुपये फिरौती की मांग की थी। फिरौती नहीं देने पर व्यापारी के घर फायरिंग कर दहशत फैलाई गई थी।
विज्ञापन
बता दें कि पीड़ित की रिपोर्ट के बाद पुलिस को जितेंद्र की लंबे समय से तलाश थी। पुलिस से बचने के लिए जितेंद्र ने जम्मू-कश्मीर सहित हरियाणा में भी कई दिन फरारी काटी। बदमाश पर पहले भी हत्या सहित कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके सहयोगियों को जानकारी में जुटी है।
विज्ञापन