फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh SP made changes in police fleet transferred 29 officers of police inspector and sub inspector

Hanumangarh: SP ने पुलिस बेड़े में किया बदलाव, पुलिस निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के 29 अधिकारियों का तबादला

Wed, 21 Feb 2024 07:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Feb 2024 07:52 PM IST
सार

हनुमानगढ़ पुलिस बेड़े में बड़ा बदलाव हुआ है। नए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने पदभार ग्रहण करने के अगले ही दिन मंगलवार देर रात पुलिस निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के 29 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है।

विज्ञापन
Hanumangarh SP made changes in police fleet transferred 29 officers of police inspector and sub inspector
एसपी विकास सांगवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमानगढ़ पुलिस बेड़े में बड़ा बदलाव हुआ है। नए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने पदभार ग्रहण करने के अगले ही दिन पुलिस निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के 29 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। पुलिस निरीक्षकों के तबादले की कड़ी में भिरानी थाना प्रभारी कविता पूनिया को महिला थाना प्रभारी, पुलिस लाइन से ईश्वरानंद को नोहर थाना प्रभारी, भूप सिंह सहारण को भादरा थाना प्रभारी व सतपाल बिश्नोई को अपराध सहायक लगाया है।

विज्ञापन


नोहर थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह को पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया गया है। उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण की कड़ी में तलवाड़ा झील थाना प्रभारी लाल बहादुर चन्द्र को पुलिस लाइन भेजा गया है। उनकी जगह पुलिस लाइन से लक्ष्मण सिंह को तलवाड़ा झील थाना की कमान सौंपी गई है। फेफाना थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पांडर को गोगामेड़ी थाना प्रभारी, पूर्व में यातायात प्रभारी व वर्तमान में पल्लू थाना प्रभारी विजेन्द्र शर्मा को फेफाना थाना प्रभारी, पुलिस लाइन से बिशन सहाय को पल्लू थाना प्रभारी, रोहिताश पूनिया को भिरानी थाना प्रभारी व राजपाल सिंह को खुइयां थाना प्रभारी लगाया गया है।
विज्ञापन


राजपाल सिंह वर्तमान में हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थाना में तैनात हैं। पुलिस लाइन से प्रहलाद चन्द्र को यातायात प्रभारी, राजेन्द्र कुमार को जाखड़ांवाली चौकी प्रभारी, सुशील कुमार को कैंचियां चौकी प्रभारी, गजेन्द्र शर्मा को मालारामपुरा चौकी प्रभारी व ललिता राठौड़ को महिला सैल (अपराध शाखा) प्रभारी लगाया गया है। पुलिस लाइन से संतोष को नोहर, रणवीर सिंह को हनुमानगढ़ टाउन, रमेश पन्नू को रावतसर, मोहरसिंह को हनुमानगढ़ जंक्शन, प्रमोद को संगरिया, गोपाल सिंह को पीलीबंगा, रजनदीप कौर व सविता डाल को महिला थाना, सुरेन्द्र मीणा को भिरानी, चूंका को संगरिया व ज्योति को पीलीबंगा थाना में लगाया गया है। वहीं, गोगामेड़ी थाना से राधेश्याम का स्थानांतरण हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed