{"_id":"65fdbaa3c9b317906a030bf2","slug":"hanumangarh-one-killed-in-accident-in-rawatsar-when-trolley-and-canter-collided-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh: हनुमानगढ़ के रावतसर में हादसा; ट्राले और कैंटर की टक्कर में चाचा की मौत, भतीजे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh: हनुमानगढ़ के रावतसर में हादसा; ट्राले और कैंटर की टक्कर में चाचा की मौत, भतीजे की हालत गंभीर
Fri, 22 Mar 2024 10:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 22 Mar 2024 10:36 PM IST
सार
रामेश्वर लाल अपने भतीजे कैलाश के साथ सब्जी का कैंटर लेकर रावतसर की ओर आ रहा था। उसी दौरान धन्नासर आपणी योजना के पास सामने से आ रहे ईंट से भरे ट्रोले से टकरा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हनुमानगढ़ के रावतसर कस्बे के धन्नासर के पास ट्रोले और कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक और घायल दोनों आपस में रिश्ते में चाचा-भतीजे लगते थे। सूचना पर धन्नासर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रावतसर अस्पताल में रखवाया। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
थानाधिकारी वेदपाल ने बताया कि रावतसर पुलिस को सूचना मिलने पर धन्नासर चौकी प्रभारी इमिचन्द मौके पर पहुंचे। रामेश्वर लाल अपने भतीजे कैलाश के साथ सब्जी का कैंटर लेकर रावतसर की ओर आ रहा था। उसी दौरान धन्नासर आपणी योजना के पास सामने से आ रहे ईंट से भरे ट्रोले से टकरा गया। जिससे रामेश्वर लाल पुत्र महावीर सैनी निवासी गोठड़ा खेतड़ी जिला झुझुनूं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक का भतीजा कैलाश पुत्र जिसा राम गंभीर घायल हो गया। घायल को रावतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के शव को रावतसर अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के बेटे प्रकाश सैनी ने पुलिस थाने में ट्रोले के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रावतसर पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है। प्रथम दृष्ट्या हादसे का कारण तेज गति से वाहन चलाना सामने आया है।
विज्ञापन