फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh News: Two youths arrested with country made pistol in Hanumangarh district

Hanumangarh crime: हनुमानगढ़ में देसी कट्टे सहित दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने आर्म्स एक्ट में दर्ज किया मामला

Tue, 19 Mar 2024 07:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 19 Mar 2024 07:13 PM IST
सार

रावतसर और जंक्शन थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो युवकों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Hanumangarh News: Two youths arrested with country made pistol in Hanumangarh district
आर्म्स एक्ट में दो युवक गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले में दो देसी कट्टे (पिस्तौल) सहित दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रावतसर और जंक्शन थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो युवकों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। जंक्शन थाना पुलिस ने 315 बोर पिस्तौल बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जंक्शन पुलिस थाना के एएसआई मांगेराम मोठसरा के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार देर शाम को थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने जसपाल सिंह उर्फ खट्टी (27) पुत्र रामनारायण निवासी वार्ड 55, बिजली कॉलोनी, सुरेशिया, जंक्शन के कब्जे से 315 बोर का देसी पिस्तौल बरामद किया है। मौके से जसपाल सिंह उर्फ खट्टी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया। 
विज्ञापन


बाइक सवार अवैध देसी कट्टा सहित गिरफ्तार
रावतसर थाना पुलिस ने बाइक सवार युवक को अवैध देसी कट्टा (पिस्तौल) सहित गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। रावतसर पुलिस थाने के हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम सोमवार रात्रि को गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने रावतसर कस्बे में कार्रवाई करते हुए बाइक सवार कमलदीप (22) पुत्र तरसेम सिंह निवासी वार्ड 9, रावतसर के कब्जे से अवैध देसी कट्टा बरामद किया। मौके से कमलदीप को गिरफ्तार कर बाइक जब्त की। मुकदमे की जांच एएसआई ओमप्रकाश के सुपुर्द की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed