{"_id":"65faba8125d897fbd20a84fd","slug":"hanumangarh-news-three-miscreants-arrested-along-with-illegal-pistol-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh News: अवैध पिस्तौल सहित तीन बदमाश गिरफ्तार, वारदात की फिराक में आए, हरियाणा नंबर की कार जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh News: अवैध पिस्तौल सहित तीन बदमाश गिरफ्तार, वारदात की फिराक में आए, हरियाणा नंबर की कार जब्त
Wed, 20 Mar 2024 03:59 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 20 Mar 2024 03:59 PM IST
सार
हनुमानगढ़ जिले में नोहर सेक्टर डीएसटी टीम की मदद से भादरा पुलिस ने अवैध पिस्तौल सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गैंगवार जैसी वारदात को अंजाम देने आए थे। पुलिस ने हरियाणा नंबर की कार को भी जब्त किया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमानगढ़ की भादरा पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाश गैंगवार जैसी कोई बड़ी वारदात करने की फिराक में थे। नोहर सेक्टर डीएसटी टीम की मदद से भादरा पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के पास से अवैध पिस्तौल, कारतूस, हथकड़ शराब बरामद कर बोलेरो गाड़ी को भी जब्त की है।
विज्ञापन
भादरा पुलिस टीम ने डीएसटी सेक्टर नोहर की मदद से तीन बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंच देखा तो तीन बदमाश बोलेरो के पास खड़े थे। पुलिस ने एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया। वहीं, दो बदमाश भागकर दीवार फांदकर भागने लगे तो ईंटों पर गिर गए, जिसके चलते दो बदमाशों के पैरों में चोट लग गई। पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों का इलाज करवाया।
विज्ञापन
पिस्तौल छह राउंड और हथकंड बरामद
भादरा थानाधिकारी ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाशों से पुलिस ने एक अवैध पिस्तौल, छह राउंड, 4.5 लीटर हथकंड शराब और हरियाणा नंबर की बोलेरो गाड़ी जब्त की है। पुलिस ने तीनों बदमाशों को मौके पर गिरफ्तार कर तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे कार्रवाई एसआई वीरचन्द कर रहे हैं।
विज्ञापन
गैंगवार जैसी वारदात को अंजाम दे सकते थे बदमाश
भादरा थानाधिकारी हनुमान राम बिश्नोई ने बताया कि तीनों आरोपी भूप सिंह (35) पिता आदराम जाट निवासी कलाना तहसील भादरा, शक्ति (19) पिता जोगेन्द्र जाट निवासी किठाना तहसील राजन्द जिला कैथल (हरियाणा) और अनूप (20) पिता सुभाष जाट निवासी गुडान तहसील उच्चाना जिला जींद (हरियाणा) से पूछताछ में सामने आया कि प्रथम दृष्टया आरोपीगण यशपाल उर्फ धोलू नेहरा की कृष्ण नेहरा निवासी कलाना के साथ रंजिश चल रही है। इसी रंजिश को लेकर कृष्ण नेहरा को सबक सिखाने की फिराक में थे। वहीं, तीनों बदमाश गैंगवार जैसी संगीन वारदात कर सकते थे, जिसको लेकर पूछताछ पुलिस कर रही है।
एसपी बोले- वारदात से पहले पुलिस ने बदमाशों को दबोचा
एसपी विकास सांगवान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पिछले दो-तीन दिन से कोई बोलेरो गाड़ी घूम रही है। जो हरियाणा नंबर की है। इसमें कुछ लोग हैं, जो हरियाणवी भाषा बोल रहे हैं। इनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही है। इस पर पुलिस टीम और डीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक लोडेड पिस्तौल, छह जिंदा कारतूस, हथकंड शराब भी बरामद हुई है। पूछताछ में सामने आया कि किसी कृष्ण नेहरा निवासी कलाना की यशपाल उर्फ धोलू की रंजिश चल रही थी। इसी के चलते वारदात को अंजाम देने आए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।