फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh News: Smuggler arrested with 980 intoxicating tablets in Rawatsar

Hanumangarh News: रावतसर में 980 नशीली टेबलेट समेत तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ के बाद 2 और आरोपी नामजद

Tue, 09 Apr 2024 08:06 AM IST
उदित दीक्षित हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 09 Apr 2024 08:06 AM IST
सार

रावतसर पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्धावस्था में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 980 नशीली टेबलेट बरामद की हैं। पूछताछ के बाद दो अन्य आरोपियों पर भी केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Hanumangarh News: Smuggler arrested with 980 intoxicating tablets in Rawatsar
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना पुलिस ने रविवार देर रात गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक युवक को नशे में इस्तेमाल होने वाली 980 टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने इस मुकदमे में दो अन्य व्यक्तियों को भी नामजद किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रावतसर पुलिस थाना प्रभारी वेदपाल शिवराण के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने रावतसर कस्बे में संदिग्धावस्था में घूम रहे एक युवक को रुकवाकर तलाशी ली तो उसके कब्जे से नशीले टेबलेट से भरे 78 डिब्बे मिले। इनमें 980 नशीली टेबलेट भरी हुई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने नशीली टेबलेट बरामद कर मौके से आरिफ (25) पुत्र महबूब निवासी वार्ड 13, गंधेली को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पल्लू पुलिस थाना प्रभारी एसआई बिशन सहाय को सौंपी गई। पुलिस ने नशीली दवा तस्करी के आरोपी आरिफ से हुई प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर राजू खां पुत्र गुलजार निवासी वार्ड 12, गंधेली और आईदान सहारण निवासी न्योलखी को नामजद किया है। पुलिस इन दोनों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed