{"_id":"661f5d2db5aae062a902abcf","slug":"hanumangarh-news-miscreants-attacked-2-brothers-with-an-iron-pipe-threatened-to-kill-them-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh News: बदमाशों ने रास्ता रोककर दो भाइयों पर किया लोहे का पाइप से हमला, दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh News: बदमाशों ने रास्ता रोककर दो भाइयों पर किया लोहे का पाइप से हमला, दी जान से मारने की धमकी
Wed, 17 Apr 2024 10:55 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 17 Apr 2024 10:55 AM IST
सार
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने दो भाइयों पर लोहे के पाइपों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें जातिसूचक गालियां भी दीं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हनुमानगढ़ टाउन थाना इलाके में कुछ बदमाशों ने डंडों और लोहे के पाइप से 2 भाइयों पर जानलेवा हमला कर जातिसूचक गालियां भी दीं। पीड़ितों ने इस संबंध में टाउन पुलिस थाने में चार नामजद और 8 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
श्रवण कुमार पुत्र हेतराम बावरी ने बुधवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार को दोपहर वह, उसका भाई हनुमानप्रसाद और ताऊ का लड़का बाबूलाल अपने खेत से घर जा रहे थे तभी रास्ते में महेन्द्र पुत्र फौजा रायसिख, करणी पुत्र मंगासिंह, उद्देश्य, आकाश धानक और 7 अन्य लोगों ने डंडे और लोहे की पाइप से उन पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों भाइयों को काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
बाद में बदमाशों ने पिस्तौल दिखाते हुए दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक गालियां भी दीं। मारपीट में घायल दोनों भाइयों को टाउन के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मारपीट और एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एससी-एसटी सेल के सीओ रणवीर साई मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन