फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh News: Horrific road accident, 17 injured, 5 serious in collision between bus and truck

Hanumangarh News: भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में 17 घायल, 5 की हालत गंभीर

Sat, 23 Mar 2024 08:40 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 23 Mar 2024 08:40 PM IST
सार

जिले के रावतसर कस्बे में स्लीपर बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में 17 लोग घायल हो गए। पांच गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Hanumangarh News: Horrific road accident, 17 injured, 5 serious in collision between bus and truck
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले के रावतसर कस्बे में शनिवार को एक स्लीपर बस और ट्रक में आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में 17 लोग घायल हो गए, इनमें से 5 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। टक्कर इतनी तेज थी कि स्लीपर बस और ट्रक दोनों के एक साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। रावतसर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और यातायात व्यवस्था को सुचारू किया।

विज्ञापन


रावतसर थाना अधिकारी वेदपाल ने बताया कि पुलिस को सवेरे मिस्त्री मार्केट के पास सड़क हादसा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर राजकीय अस्पताल, रावतसर भिजवाया और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते हटाकर यातायात सुचारू करवाया। राजकीय अस्पताल से गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हनुमानगढ़ जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


थानाधिकारी वेदपाल ने बताया कि सभी घायलों की पहचान कर ली गई है। घायल हुए 17 लोगों में से 5 गंभीर घायलों में सुखविंद्र सिंह, सुरेश, कृष्णलाल, श्योनारायण और नूतन का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि कस्बे से निकलते ही मेगा हाइवे पर मिस्त्री मार्केट में बेतरतीब तरीके से ट्रक खड़े रहते हैं, जिससे हर समय हादसा होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय प्रशासन का बार-बार इस ओर ध्यान दिलाने के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया जा रहा है, जिससे इस तरह के हादसे होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed