फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh: Hanumangarh police arrested permanent warranty absconding for two years

Hanumangarh: हनुमानगढ़ में दो साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, मारपीट के मामले में पुलिस को थी तलाश

Mon, 11 Mar 2024 06:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 11 Mar 2024 06:43 PM IST
सार

स्थाई वारंटी सपिन्द्र सिंह उर्फ छिन्दा मारपीट के प्रकरण में दो साल से फरार चल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Hanumangarh: Hanumangarh police arrested permanent warranty absconding for two years
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमानगढ़ सदर थाना पुलिस ने मारपीट के प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। सदर पुलिस थाना प्रभारी एसआई लाल बहादुर चन्द्र ने बताया कि स्थाई वारंटी सपिन्द्र सिंह उर्फ छिन्दा मारपीट के प्रकरण में दो साल से फरार चल रहा था। 
विज्ञापन


थाने के हेड कॉन्स्टेबल जसवंत के नेतृत्व में गठित टीम ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत स्थाई वारंटी सपिन्द्र सिंह उर्फ छिन्दा (28) पुत्र जगजीत सिंह जटसिख निवासी वार्ड 8, गांव नाथवाना पीएस संगरिया को गिरफ्तार किया। सपिन्द्र सिंह संगरिया पुलिस थाने में भी स्थाई वारंट में वांछित चल रहा है। इस संबंध में मेल एवं टेलीफोन के जरिए संगरिया पुलिस थाना में सूचना भिजवाई गई है। पुलिस टीम में हेड कॉन्स्टेबल जसंवत सिंह व कॉन्स्टेबल विष्णु शामिल थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed