फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh: Four people attacked with iron rods when they refused to play Holi

Hanumangarh: होली खेलने से मना किया तो लोहे की रॉड और पत्थरों से किए वार, 12 के खिलाफ थाने में मामला दर्ज

Sat, 30 Mar 2024 08:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 30 Mar 2024 08:21 PM IST
सार

हनुमानगढ़ में होली खेल रहे कुछ शरारती तत्वों ने रंग लगाने को लेकर चार लोगों पर हमला कर दिया। हमले एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Hanumangarh: Four people attacked with iron rods when they refused to play Holi
हनुमानगढ़ पुलिस थाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमानगढ़ में शराब के नशे में धुत होली खेल रहे कुछ शरारती तत्वों ने राह चलते चार दोस्तों पर रंग फेंक दिया। रंग लगाने से मना करने पर चारों के साथ मारपीट की गई। मारपीट में चारों दोस्त घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाने में घटना के पांच दिन बाद शनिवार को तीन नामजद और 10-12 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस आरोपों की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महेन्द्र (33) पुत्र मनीराम निवासी वार्ड 52, सेक्टर 6, दून स्कूल के पास, जंक्शन ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि 25 मार्च को दोपहर करीब 2.30 बजे वह व उसके दोस्त कोमल पुत्र मदन लाल, संदेश पुत्र अशोक कुमार व पवन भाट किसी काम से रेलवे फाटक के नजदीक बिजली कॉलोनी की तरफ जा रहे थे। 
विज्ञापन


रास्ते में बिजली कॉलोनी निवासी हेमन्त उर्फ गोलू, हरजिन्द्र सिंह पुत्र मलकीत सिंह, हरीसिंह व 10-12 अन्य जने होली खेल रहे थे। यह सब शराब के नशे में थे। इनके पास लोहे की रॉड थी। जैसे ही वे उनके पास से गुजरने लगे तो इन्होंने उन्हें रोका व रंग लगाने लगे। उन्होंने इन लोगों को कहा कि वे किसी काम से जा रहे हैं, वे उन्हें रंग न लगाएं, लेकिन वे नहीं माने और उन पर जबरदस्ती रंग फेंक दिया। गालियां निकाली व मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने लोहे की रॉड, ईंट और पत्थरों से उसके पैर, पीठ, बाएं हाथ, कोमल की पीठ व बाएं हाथ की बाजू, संदेश के सिर व पवन भाट के पसलियों में चोटें मारी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे संदीप पुत्र दलीप, सतीश पुत्र शिवदयाल निवासी सुरेशिया ने बीच-बचाव किया और उन्हें टाउन के जिला अस्पताल पहुंचाया। उसे व पवन भाट को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी व कोमल को भर्ती कर लिया। संदेश के सिर में गम्भीर चोटें लगने के कारण उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अनुसंधान एससीएसटी सैल डीएसपी अरुण शर्मा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed