फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh: CM Bhajanlal Sharma held election public meeting in Nohar.

Hanumangarh: नोहर में सीएम भजनलाल ने की चुनावी जनसभा, बोले- कांग्रेस का कभी किसान और गरीब से नाता नहीं रहा

Sun, 14 Apr 2024 06:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 14 Apr 2024 06:16 PM IST
सार

नोहर चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ करने वाले बख्से नहीं जाएंगे, चाहे वह कितना बड़ा आदमी ही क्यों न हो।

विज्ञापन
Hanumangarh: CM Bhajanlal Sharma held election public meeting in Nohar.
नोहर में सीएम की चुनावी जनसभा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में वर्ष 2014 के बाद परिवर्तन हुआ है। इस दौरान देश में कई ऐतिहासिक निर्णय हुए हैं। 2014 से पहले देश में केवल जनता को गुमराह करने के लिए नारे लगाए जाते थे। कांग्रेस का किसान और गरीब से कभी कोई संबंध नहीं रहा। कांग्रेस का केवल और केवल नारो से संबंध रहा है। ये बात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चूरू लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र झाझड़िया के समर्थन में हनुमानगढ़ जिले के नोहर में अनाज मंडी में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। 

विज्ञापन


गांवों को सिंचाई से जोड़ने की दिशा में होगा काम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने देश को केवल भ्रष्टाचार, घोटाले व आतंकवाद दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के बाद गोली का जबाव गोली से दिया जा रहा है। सेना को छूट मिली है। मुख्यमंत्री ने किसान नेता चौधरी कुंभाराम आर्य व चौधरी चरणसिंह को याद करते हुए कहा कि श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले में किसानों कि सिंचाई से जुड़ी समस्याओं को आचार संहिता हटने के बाद प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा। उन्होंने वर्ष 2024 को पानी और बिजली का वर्ष बताते हुए कहा कि दोनों क्षेत्रों में तेज गति से काम हो रहा है। उन्होंने नोहर क्षेत्र की बकाया किलाबंदी व मुरब्बाबंदी के कार्य का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार के सब संज्ञान में है। नोहर क्षेत्र के सिंचाई से वंचित गांवों को सिंचाई से जोड़ने की दिशा में चुनाव के बाद तेज गति से काम किया जाएगा।
विज्ञापन

 
कांग्रेस ने केवल रोड़े अटकाये
श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले के किसानों को इन्दिरा गांधी नहर का पूरा पानी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गत कांग्रेस सरकार ने केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करने में रोड़े अटकाये। किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ न मिल सके इसके लिए नामातंरण कि सूची केन्द्र सरकार को नहीं भेजी। भाजपा ने राज्य में सत्ता में आते ही 63 हजार किसानों के नामातंरण कि कार्रवाई कर उन्हें किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने का काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी का गठन कर बड़े स्तर पर पेपरलीक का खुलासा किया
युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ करने वाले बख्से नहीं जाएंगे
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ करने वाले बख्से नहीं जाएंगे, चाहे वह कितना बड़ा आदमी ही क्यों न हो। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आते ही एसआईटी का गठन कर बड़े स्तर पर पेपरलीक का खुलासा किया है। यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास का रुका हुआ पैसा भी जल्द जारी होगा। 

कांग्रेस को झूठ और लूट की दुकान बताया
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं गरीबी देखी है। इस कारण गरीब के कल्याण की देश में पहली बार योजनाएं बनी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कि राष्ट्रभक्ति व ईमानदारी पर कोई प्रश्रचिन्ह नहीं लगा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने सत्ता संभालते ही मात्र 90 दिनों में अपने घोषणा पत्र 45 प्रतिशत वायदो को पूरा कर दिया है। जनता से किया गया एक-एक वादा पूरा होगा। जनसभा में पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा साजिश रचकर देश की जनता को गुमराह कर वोट हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अल्प समय में ही अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। 

मटोरिया ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को रुकने नहीं दिया जाएगा। राज्य में भाजपा की सरकार होने का लाभ क्षेत्र की जनता को विकास के रूप में मिलेगा। मटोरिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मामूली मतों से हुई उनकी हार को विकास में बाधा नहीं बनने दिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने सम्बोधन के दौरान पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया कि जमकर सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामूली मतों हार हो जाने के बाद भी हमारा विधायक अभिषेक मटोरिया है। उनके बताए गए प्रत्येक कार्य पर सरकार विकास कार्यों की मोहर लगाएगी। नोहर विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिकता से विकास कार्य होंगे। 


मंच से उन्होंने अभिषेक मटोरिया के साथ नजदीकियों को जगजाहिर करते हुए कहा कि हम दोनों ने संगठन में साथ काम किया है। मुख्यमंत्री ने सभा में अभिषेक मटोरिया के जोशीले सम्बोधन के दौरान भी ताली बजाकर उत्साह बढ़ाया। विदित रहे कि अभिषेक मटोरिया और भजनलाल शर्मा भाजपा में प्रदेश महामंत्री के पद पर साथ कार्य कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed