फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh: Attack on journalists who went to do coverage in school

Hanumangarh: स्कूल में कवरेज करने गए पत्रकारों पर हमला, ईंटों मारकर तोड़े कार के शीशे, संचालक सहित सात केस

Fri, 01 Mar 2024 08:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 01 Mar 2024 08:25 PM IST
सार

स्कूली वैन की टक्कर हो जाने की सूचना पर कवरेज पर गए दो पत्रकारों पर स्कूल संचालक और 5-7 अन्य लोगों ने गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया।
 

विज्ञापन
Hanumangarh: Attack on journalists who went to do coverage in school
कार का टूटा शीशा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले के संगरिया क्षेत्र में कवरेज पर गए पत्रकारों पर  स्कूल संचालक और 5-7 अन्य लोगों ने गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। कार में बैठे पत्रकारों पर ईंटों से हमला कर कार के शीशे तोड़ दिए। पत्रकारों ने कार को वहां से भगाकर अपनी जान बचाई। पत्रकार स्कूल की वैन की हादसे के खबर की कवरेज के लिए वहां पहुंचे थे। पुलिस ने स्कूल संचालक सहित सात अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल शेताना राम ने बताया कि शुक्रवार को मदन गिरी (35) पुत्र मुंशी गिरी निवासी वार्ड 23 बांठिया कॉलोनी संगरिया और विक्रम सिंह (40) पुत्र रूप सिंह राजपूत निवासी वार्ड 25 गुरु गोविन्द सिंह नगर संगरिया ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि सुबह जेबी स्कूल वैन का एक्सीडेंट हो गया था। सूचना मिलने पर मीडिया कवरेज के लिए हम वहां पहुंचे। उक्त स्कूल वैन के बारे में पूछताछ की और स्कूल वैन की कवरेज करके वीडियो बना रहे थे। तभी जे.बी. स्कूल मालिक और 5-7 अन्य ने पत्रकार मदन गिरी और पत्रकार विक्रम सिंह के साथ गाली-गलौच करते हुए हाथापाई की।
विज्ञापन


पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि उन सभी ने मिलकर हम पर जानलेवा हमला कर दिया। हम लोग जान बचाकर गाड़ी में बैठकर गाड़ी अंदर से लॉक कर ली। तब उक्त लोगों ने हमारी गाड़ी पर ईंटों से हमला कर दिया और हमारी गाड़ी का आगे का शीशा तोड़ दिया। तब हम अपनी गाड़ी भगाकर रतनपुरा की तरफ ले गए। तब पीछे से भी उक्त लोगों ने ईंट फेंकी। फिर हम पुलिस थाना संगरिया की ओर आ रहे थे। फिर हमें रोकने का प्रयास किया। दोनों पीड़ितों की रिपोर्ट के आधार पर संगरिया पुलिस ने स्कूल मालिक और 5-7 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सांगवान बोले मामले में करेंगे कार्रवाई
एसपी विकास सांगवान ने आश्वस्त किया कि पुलिस अपनी तरफ से पूरी कानूनी कार्रवाई करेगी। अगर स्कूली वैन के कागजों में कमी है तो नियमानुसार उस पर भी कार्रवाई होगी। वहीं, एसपी ने संगठन के आग्रह पर कहा कि वो जल्द ही स्कूली वाहनों को लेकर अभियान चलाएंगे। देश के भविष्य बच्चो की जिंदगी से खिलवाड़ गम्भीर मुद्दा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed