{"_id":"661eb0a9627b84679c0886e4","slug":"hanumangarh-16-5-lakh-rupees-seized-from-khuiyan-police-station-car-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh: खुईयां थाना पुलिस की कार्रवाई; नाकाबंदी में संदिग्ध कार से जब्त किए साढ़े 16 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh: खुईयां थाना पुलिस की कार्रवाई; नाकाबंदी में संदिग्ध कार से जब्त किए साढ़े 16 लाख रुपये
Tue, 16 Apr 2024 10:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 16 Apr 2024 10:39 PM IST
सार
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बिना रिकॉर्ड 50 हजार रुपये से अधिक नकदी अपने पास रख कर परिवहन नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
पुलिस ने सीज की कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील की खुईयां थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 16 लाख 50 हजार 500 रुपये की संदिग्ध नकदी जब्त की है। साथ ही कार को मोटर व्हीकल एक्ट में सीज किया है।
विज्ञापन
खुईयां थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बिना रिकॉर्ड 50 हजार रुपये से अधिक नकदी अपने पास रख कर परिवहन नहीं की जा सकती। इस क्रम में एफएसटी टीम नंबर छह में शामिल ओमप्रकाश चाहर, थाना के एएसआई ओमप्रकाश, हेड कांस्टेबल ग्यारसीलाल, कांस्टेबल पूनम सिंह, सुनाक अली व दीवान सिंह की ओर से थाना के सामने नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
जांच के दौरान टीम ने स्विफ्ट डिजायर कार नम्बर आरजे 14 सीएक्स 6208 को रुकवाया तो उसमें प्रदीप कुमार (35) पुत्र हरसाराम जाट व महावीर (50) पुत्र रामकुमार ब्राह्मम्ण निवासी रायपुरा पीएस भानीपुरा जिला चूरू सवार थे। कार की तलाशी ली तो उसमें से 16 लाख 50 हजार 500 रुपये की संदिग्ध नकदी मिली। भारी मात्रा में नकदी मिलने पर उसे नियमानुसार सीज करने की कार्रवाई की गई। साथ ही कार को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।
विज्ञापन