फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh Government bus operator arrested for taking bribe of 40 thousand ACB

Rajasthan: एरियर का भुगतान करने मांगे 40 हजार, सरकारी बस का परिचालक गिरफ्तार, मैनेजर की भूमिका संदिग्ध

Thu, 25 Aug 2022 09:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 25 Aug 2022 09:29 PM IST
सार

एसीबी की टीम आरोपी से डिपो मैनेजर सहित अन्य अधिकारियों की भूमिका के बारे में पूछताछ कर रही है। एरियर का भुगतान डिपो मैनेजर ही करवाता है। ऐसे में उसकी भूमिका भी संदिग्ध है।   

विज्ञापन
Hanumangarh Government bus operator arrested for taking bribe of 40 thousand ACB
एसीबी गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) जयपुर की टीम ने गुरुवार को हनुमानगढ़ जिले में एक रोडवेज परिचालक को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह घूस करीब पांच लाख रुपये के एरियर का भुगतान करने के लिए डिपो मैनेजर के नाम पर मांगी गई थी। अब एसीबी की टीम इस मामले में  हनुमानगढ़ रोडवेज डिपो के मैनेजर की भूमिका की भी जांच कर रही है।  

विज्ञापन


दरअसल, जिला रोडवेज डिपो के एक परिचालक ने जयपुर एसीबी के शिकायत दी थी। अपनी शिकायत में उसने कहा था कि डिपो बस का एक परिचालक विजय छाबड़ा करीब पांच लाख रुपये के एरियर का भुगतान करवाने के लिए में डिपो मैनेजर के नाम से 40 हजार की घूस मांग रहा है। एसीबी ने मामले की जांच की तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद जयपुर एसीबी की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन

 
परिवादी ने गुरुवार दोपहर को हनुमानगढ़ जंक्शन बस स्टैंड पर परिचालक विजय छाबड़ा को रिश्वत के 40 हजार रुपये दिए। इस दौरान वहां बैठी एसीबी की टीम ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एसीबी की टीम आरोपी को जिला कलक्ट्रेट के पास स्थित एसीबी चौकी में ले गई और कागजी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी से डिपो मैनेजर सहित अन्य अधिकारियों की भूमिका के बारे में भी पूछताछ की गई। बता दें कि एरियर का भुगतान डिपो मैनेजर ही करवाता है। ऐसे में उसकी भूमिका भी संदिग्ध है। इसीबी के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed