फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   hanuman beniwal laxmanram meghwal nagaur politics crop insurance gravel mining allegations rajasthan

राजस्थान: हनुमान बेनीवाल से भिड़े मेघवाल, फसल बीमा और बजरी खनन पर लगाए गंभीर आरोप; जानें क्या कहा?

Thu, 10 Sep 2026 04:28 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Thu, 10 Sep 2026 04:28 PM IST
सार

Rajasthan News: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के आरोपों पर मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम मेघवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने सांसद को चेतावनी देने के साथ फसल बीमा, चूना पत्थर और अवैध बजरी खनन को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन
hanuman beniwal laxmanram meghwal nagaur politics crop insurance gravel mining allegations rajasthan
विधायक लक्ष्मणराम मेघवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेड़ता के विधायक लक्ष्मणराम मेघवाल ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की ओर से लगाए गए विभिन्न आरोपों का करारा जवाब दिया है। विधायक ने सांसद को सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि गरीब किसान के बेटे से पंगा मत लीजिए, वरना राजस्थान विधानसभा और लोकसभा के चारों तरफ घूमते रहेंगे और अंदर प्रवेश नहीं कर पाएंगे। विधायक मेघवाल ने कहा कि पिछले ढाई साल के दौरान सांसद उनके खिलाफ एक भी आरोप साबित नहीं कर पाए हैं और बचे हुए ढाई साल में भी ऐसा नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


 अपने दम पर एक भी चुनाव नहीं जीता
विधायक मेघवाल ने कहा कि नागौर सांसद ने अपने दम पर एक भी चुनाव नहीं जीता है। उन्होंने एक चुनाव भारतीय जनता पार्टी और दूसरा चुनाव कांग्रेस के साथ गठबंधन के समर्थन से जीता। साथ ही, विधायक ने सांसद पर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का श्रेय लेने का आरोप लगाया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सांसद को रात में सपने में भी लक्ष्मणराम मेघवाल ही दिखाई देते हैं। उन्होंने सलाह दी कि राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप लगाने के बजाय सांसद को अपने और अपने समर्थकों के कामकाज की ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


 फसल बीमा मामले पर चुप्पी क्यों
विधायक मेघवाल ने सांसद पर चूना पत्थर पर हुई कार्रवाई, फसल बीमा और बजरी खनन के मामलों में मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब खींवसर क्षेत्र में चूना पत्थर को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई थी, तब सांसद ने चुप्पी क्यों साधी रखी। फसल बीमा पर बोलते हुए विधायक ने दावा किया कि इस मामले में सांसद का एक करीबी व्यक्ति भूमिगत है और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि एक महीने के दौरान सांसद ने इस संवेदनशील मुद्दे पर एक भी ट्वीट नहीं किया, जो इस मामले में उनकी संलिप्तता को उजागर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओजी जांच और अवैध बजरी खनन में मिलीभगत के आरोप
मेघवाल ने कहा कि फसल बीमा मामले में चार-पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जब जांच पूरी गहराई तक पहुंचेगी, तो कोई भी दोषी व्यक्ति बच नहीं पाएगा। विधायक ने स्पष्ट आरोप लगाया कि अवैध बजरी खनन से जुड़े माफिया और लोग भी सांसद के साथ सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने से पहले सांसद को अपने आसपास के लोगों की गतिविधियों पर नजर डालनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed