Rajasthan: बीकानेर में व्यक्ति का अधजला शव मिला, हत्या कर जलाने की आशंका
घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया युवक की हत्या कर शव को जलाने की आशंका जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर के जेएनवीसी थाना इलाके में देर रात एक व्यक्ति का अधजला शव मिला है । शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
मृतक गजनेर थाना इलाके का निवासी बताया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिटी अमित कुमार ने बताया कि जयपुर रोड स्थित एक निजी इंस्टीट्यूट से थोड़ा आगे एक टीले पर अज्ञात व्यक्ति के शव की सूचना मिली। जेएनवीसी थानाधिकारी महावीर बिश्नोई मय टीम मौके पर पहुंचे।
घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने मौका मुआयना कर मौके से साक्ष्य जुटाए। युवक की पहचान अक्कासर निवासी बाबूलाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया युवक की हत्या कर शव को जलाने का मामला लगता है। फिलहाल, शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।