फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gyan Dev Ahuja Says, Will Give Evidence Soon

JNU में कंडोम वाले बयान पर आहूजा बोले, दूंगा सबूत

Tue, 01 Mar 2016 03:54 PM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन
Gyan Dev Ahuja Says, Will Give Evidence Soon

जेएनयू से निकलने वाले कचरे में रोज तीन हजार यूज्ड कंडोम मिलने का दावा करने वाले राजस्थान के भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहुजा अपने दावे पर अड़ गए हैं। आहूजा ने सोमवार को दावा किया कि उनके पास सबूत हैं और वह अपनी बात साबित करके रहेंगे।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार ज्ञानदेव ने दावा किया कि वह पूरे सबूतों के साथ वह जल्द ही प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले ही अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा से विधायक ज्ञानदेव अचानक उस समय सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने दावा किया था कि दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से निकलने वाले कचरे से रोज तीन हजार इस्तेमाल किए हुए कंडोम मिलते हैं।
विज्ञापन


जेएनयू मुद्दे पर अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रदर्शन के दौरान ज्ञानदेव बकायदा एक सूची लेकर निकले थे जिसे उन्होंने लोगों के सामने पढ़ते हुए बताया था कि जेएनयू से निकलने वाले कचरे से क्या क्या मिलता है। हालांकि इसके लिए उनकी जमकर आलोचना भी हुई थी। खबरों के अनुसार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी उन्हें दिल्ली बुलाकर संभलकर बोलने की हिदायत दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेएनयू से रोज 3 हजार कंडोम मिलने का किया था दावा

Gyan Dev Ahuja Says, Will Give Evidence Soon

राजस्‍थान विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए आहूजा ने कहा, मैं वो राजनीतिज्ञ हूं जो अपने शब्दों पर अड़ा रहता है। दूसरे नेता बयान देकर दाएं बाएं झाकते हैं और अपने कहे से पलट जाते हैं, लेकिन मैं अपनी बात पर अडिग हूं। इस संबंध में जल्द ही एक प्रेस कान्फ्रेंस करूंगा और सारे सबूत सामने रखूंगा।

बता दें कि अलवर में एक रैली में आहूजा ने दावा किया था कि जेएनयू से निकलने वाले कचरे से 2000 शराब की खाली बोतल, 1000 सिगरेट के टुकड़े, 4000 बीड़ी के टुकड़े, 50000 हजार हड्डियों के छोटे बड़े टुकड़े, चिप्स के दो हजार से ज्यादा रेपर और 3000 इस्तेमाल किए हुए कंडोम रोज मिलते हैं। आहूजा ने यहां तक दावा किया था की सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जेएनयू के छात्र छात्राएं नग्न होकर डांस करते हैं।

आहूजा के अनुसार वह निश्चित रूप से इन देशद्रोहियों के संबंध में दोबारा बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed