फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gurjar leader announced to end moment for reservation after government assurance

आरक्षण के आश्वासन पर गुर्जर आंदोलन खत्म, 1.68 करोड़ के नुकसान के बाद रेल सेवाएं बहाल

Sat, 16 Feb 2019 01:43 PM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक त्यागी Updated Sat, 16 Feb 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
Gurjar leader announced to end moment for reservation after government assurance
Gurjar

गुर्जरों ने आरक्षण को लेकर अपना नौ दिन पुराना आंदोलन शनिवार को समाप्त कर दिया। गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला ने राज्य सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की और आंदोलनकारियों से अवरुद्ध किए सभी सड़क व रेलमार्ग खोलने को कहा।


loader

गुर्जरों ने आरक्षण को लेकर अपना नौ दिन पुराना आंदोलन शनिवार को समाप्त कर दिया। गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला ने राज्य सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की और आंदोलनकारियों से अवरुद्ध किए सभी सड़क व रेलमार्ग खोलने को कहा।


इससे पहले राज्य सरकार की ओर से पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने एक लिखित आश्वासन गुर्जर नेताओं को सौंपा था। बैंसला के अनुसार, राज्य सरकार ने यह आश्वासन दिया है कि विधानसभा में पारित विधेयक को अगर कोई कानूनी चुनौती मिलती है तो सरकार उनका साथ देगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य विधानसभा ने गुर्जर सहित पांच जातियों को आरक्षण संबंधी विधेयक बुधवार को पारित कर दिया था। इस बारे में अधिसूचना भी जारी कर दी गयी। लेकिन गुर्जर नेता सरकार से लिखित में आश्वासन चाहते थे कि अगर विधेयक को कहीं कानूनी चुनौती दी जाती है तो सरकार उनका साथ देगी। गुर्जर आंदोलन समाप्त होने से राज्य में रेल व सड़क यातायात सुचारू होने की उम्मीद है।

रेलवे ने लौटाए 1 करोड़ 68 लाख रुपये

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर
गुर्जरों ने आंदोलन के दौरान रेल की पटरियों और हाईवे को रोक लिया था, जिसके कारण बड़ी संख्या में ट्रेनें रद्द की गईं। करीब 65 हजार यात्रियों की यात्रा रद्द हुई है। जिसके चलते रेलवे को भी काफी नुकसना झेलना पड़ा। रेलवे को इसके कारण 1 करोड़ 68 लाख रुपये लौटाने पड़े हैं।   

गुर्जर आरक्षण आंदोलन के चलते उत्तर-पश्चिम रेलवे के जयपुर-सवाई माधोपुर के बीच ट्रैक को रोके जाने से 13 फरवरी से जयपुर से शुरु व गुजरने वाली करीब 50 से अधिक ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन और निरस्तीकरण किया गया है। इसके साथ ही 8 तारीख से सवाई माधोपुर-बयाना खंड पर रोके गए ट्रैक के कारण अब तक 150 से अधिक ट्रेनों के मार्ग में बदलाव भी किया गया है। 

इससे सबसे ज्यादा नुकसान यहां से कोटा, सूरत, मुंबई जाने वाले यात्रियों को हुआ है। जिस लाइन को आंदोलनकारियों ने रोका वहां से होकर पश्चिम और पश्चिम मध्य रेलवे की बड़ी संख्या में ट्रेनें गुजरती हैं।

जो राजस्थान को महाराष्ट्र, गुजरात से जोड़ती हैं। 8 फरवरी से जयपुर स्टेशन पर रिजर्वेशन कैंसिल कराने वाले लोगों की लंबी-लंबी लाइन लग रही हैं। वहीं रेलवे द्वारा किसी भी अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed