फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gulab Chand Kataria became the Governor of Assam

Rajasthan: वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया असम के राज्यपाल बने, 12 राज्यों में हुई राज्यपाल की नियुक्ति

Sun, 12 Feb 2023 10:09 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 12 Feb 2023 10:09 AM IST
सार

12 राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति की गई है। इसमें राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Gulab Chand Kataria became the Governor of Assam
गुलाब चंद कटारिया - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बता दें कि 12 राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति की गई है, जिसमें गुलाब चंद कटारिया की भी नियुक्ति हुई है। गुलाब चन्द कटारिया भारतीय जनता पार्टी से एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे राजस्थान सरकार के पूर्व गृह मंत्री हैं। वे राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और पार्टी की केन्द्रीय कार्य समिति के सदस्य हैं। वे उदयपुर के निवासी हैं और वहां से 9वीं लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। पूर्व में वे राजस्थान सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन


गुलाब चंद कटारिया (जन्म 13 अक्टूबर 1944) भारतीय जनता पार्टी से संबंधित एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह 2014 से 2018 तक राजस्थान सरकार में गृह मंत्री रहे हैं। वह राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य भी हैं। वह उदयपुर से हैं और उन्होंने भारतीय संसद के निचले सदन 9वीं लोकसभा में इसका प्रतिनिधित्व किया है। सीबीआई ने शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। वे राजस्थान विधान सभा में विपक्ष के नेता हैं।
विज्ञापन


1977 में गुलाब चंद कटारिया ने पहली बार 6वीं राजस्थान विधानसभा के लिए उदयपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा और विजय हुए। यहां से वे लगातार जीतते आ रहे हैं। 1980 में हुए 7वीं राजस्थान विधानसभा के चुनाव भी फिर से जीत कर गुलाब चंद दूसरी बार विधान सभा सदस्य बने। इसी दौरान वे 1980-1981 तक राजस्थान विधानसभा के प्राक्कलन समिति के सदस्य भी रहे। 1981-1985 तक विधायक रहते हुए राजस्थान विधानसभा में प्राक्कलन समिति (अ) के सदस्य भी रहे। गुलाब चंद का राजनीतिक जीवन बहुत प्रगतिशील रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह बढ़े आगे
  •  1977 - 1980 सदस्य, 6वीं राजस्थान विधान सभा
  •  1980 - 1985 सदस्य, 7वीं राजस्थान विधान सभा
  •  1989 - 1991 सदस्य, 9वीं लोक सभा
  •  1993 - 1998 सदस्य, 10वीं राजस्थान विधान सभा
  •  1998 - 2003 सदस्य, 11वीं राजस्थान विधान सभा
  •  2003 - 2008 सदस्य, 12वीं राजस्थान विधान सभा
  •  2008 - 2013 सदस्य, 13वीं राजस्थान विधान सभा
  •  2013 - 2018 सदस्य, 14वीं राजस्थान विधान सभा
  •  2018 - Con . सदस्य 15वीं
  •  पार्टी पदों पर कार्य
  •  पार्टी पदों पर कार्य
  •  1977 - 1980 उपाध्यक्ष एवं महासचिव, जनता युवा मोर्चा
  •  1980 - 1985 सचिव, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राजस्थान
  •  1986 - 1993 महासचिव, भाजपा, राजस्थान
  •  27/05/1999 - 19/06/2000 भाजपा अध्यक्ष, राजस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed