{"_id":"7c6b7108f48512a02d5ddfaf122c2cc3","slug":"gujrat-police-reached-jodhpur-for-asaram-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम को अहमदाबाद ले जाने पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम को अहमदाबाद ले जाने पहुंची पुलिस
समीर शर्मा/जयपुर
Updated Thu, 10 Oct 2013 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत काट रहे आसाराम को अहमदाबाद ले जाने के लिए गुजरात पुलिस बृहस्पतिवार को जोधपुर पहुंची।
विज्ञापन
अहमदाबाद में दो सगी बहनों ने भी आसाराम और उनके पुत्र नारायण साईं पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।
गुजरात पुलिस ने आसाराम को ले जाने के लिए प्रोडक्शन वारंट अदालत में पेश किया। अदालत इस मामले में शुक्रवार को फैसला देगी।
अहमदाबाद पुलिस ने जोधपुर पहुंचकर आसाराम को साथ ले जाने के लिए जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में प्रोडक्शन वारंट दाखिल किया।
अहमदाबाद पुलिस शुक्रवार को फैसले आने का इंतजार कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जोधपुर पुलिस और अहमदाबाद से पहुंची पुलिस ने आसाराम को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जोधपुर और अहमदाबाद पुलिस दल ने अब तक की अपनी-अपनी जांच से आए निष्कर्ष साझा किए।
शिवा-शिल्पी की जमानत अर्जी खारिज
इस बीच जोधपुर की निचली अदालत ने आसाराम के प्रमुख सेवक शिवा और छिंदवाड़ा गुरुकुल की हॉस्टल वार्डन शिल्पी की ओर से लगाई गई जमानत अर्जी खारिज कर दी।
जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायालय ने माना कि मामले की वर्तमान अवस्था को देखते हुए जमानत अर्जी स्वीकार नहीं की जा सकती। अब तक मामले की चार्जशीट भी दाखिल नहीं की गई है।
विज्ञापन