फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   gujjar reservation within six month

‘छह महीनों के भीतर आरक्षण न मिला तो फिर होगा गुर्जर आंदोलन’

Sun, 31 May 2015 04:07 AM IST
Updated Sun, 31 May 2015 04:07 AM IST
विज्ञापन
gujjar reservation within six month

आरक्षण को लेकर गुर्जरों का आंदोलन अभी समाप्त ही हुआ था कि फिर से आरक्षण को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। यह चेतावनी अखिल भारतीय गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दी है।

विज्ञापन


उन्होंने राजस्थान सरकार को छह महीनों के भीतर गुर्जर समाज को आरक्षण देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसा न होने पर वह 20 दिसंबर से बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन


बिधूड़ी ने आंदोलन की चेतावनी देने के साथ ही कहा कि वसुंधरा सरकार ने अगर साढ़े तीन साल में भी आरक्षण दे दिया, तो वह राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और हाल ही में समाप्त हुए गुर्जर आरक्षण आंदोलन के अगुआ कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को रामलीला मैदान में सोने से तौलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति करने का आरोप

gujjar reservation within six month

बिधूड़ी ने कहा, ‘अखिल भारतीय गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति राज्य सरकार और बैंसला प्रतिनिधिमंडल के बीच हुए समझौते से राजी नहीं है।’ उन्होंने बैंसला पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

बिधूड़ी ने कहा कि सरकार की ओर से बैंसला को दिया गया प्रस्ताव सही नहीं है। सरकार को अन्य पिछड़ा वर्ग के कोटे में गुर्जरों को पांच फीसदी आरक्षण देना चाहिए था, जो 50 फीसदी की सीमा में ही होता।

उन्होंने कहा कि पहले बैंसला ने अनुसूचित जाति वर्ग में आरक्षण की मांग की थी, फिर ओबीसी में अलग से पांच फीसदी देने की मांग की और अब विशेष पिछड़ा वर्ग में आरक्षण पर समझौता कर लिया। लेकिन उन्होंने गुर्जर समाज से 50 फीसदी के भीतर आरक्षण दिलाने का वादा किया था, जिससे वह बाद में पलट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed