फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   groom went out to get married with barat on bullock cart in Jalore

Rajasthan: घोड़ी और गाड़ी छोड़ बैलगाड़ी पर बैठकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, अनोखी बरात की हो रही खूब चर्चा

Wed, 18 May 2022 01:18 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 18 May 2022 01:18 PM IST
सार

जालोर में जब एक बैलगाड़ी में दूल्हा और बाकी बैलगाड़ियों में बैठकर बराती दुल्हन लेने पहुंचे तो लोगों में बरात के साथ तस्वीरें खिंचवाने की होड़ लग गई।

विज्ञापन
groom went out to get married with barat on bullock cart in Jalore
जालोर में बैलगाड़ी पर निकली बरात - फोटो : Social Media

विस्तार

शादियों का सीजन चल रहा है। हर कोई अपनी शादी को खास बनाने में जुटा है। राजस्थान में हेलीकॉप्टर से दुल्हन लाने के ट्रेंड ने खूब जोर पकड़ा है लेकिन जालोर के एक दूल्हे ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए एक अलग तरीका चुना। रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का एक दूल्हा बैलगाड़ी पर बैठकर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा।

विज्ञापन


कूड़ा गांव के रहने वाले दलपत कुमार देवासी बैलगाड़ी पर बैठकर चार किलोमीटर दूर सेवाड़ा गांव दुल्हन लेने पहुंचे। एक बैलगाड़ी में दूल्हा और बाकी के बैलगाड़ियों में बैठे बराती को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बैलगाड़ी को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जहां से जहां से ये अनोखी बरात गुजरी, लोगों ने बरात के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाई।

विज्ञापन

अनोखी बरात देख दुल्हन पक्ष भी हुआ खुश

दुल्हन हिना के घर जब बरात पहुंची तो लड़की के पिता ने बैलगाड़ी में आई बरात का हर्षोउल्लास के साथ स्वागत किया। वधू पक्ष भी इस अनोखी बरात को देखकर खुश नजर आया। शादी के फेरे के बाद दलपत अपनी दुल्हन को बैलगाड़ी में विदा कर घर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हे ने कहा- मैं पूर्वजों की परंपरा आगे बढ़ा रहा हूं

दूल्हे दलपत ने बताया कि उन्होंने अपनी पुरानी परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए बैलगाड़ी पर बरात ले जाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज भी बैलगाड़ी पर बरात लेकर जाया करते थे। मैं उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहा हूं।


बुजुर्गों को अपनी शादी याद आई

जालोर में पुरानी परंपरा से निकली इस बारात के खूब चर्चे हो रहे हैं। बैलों का आकर्षक तरीके से सजाया गया था, इसके साथ ही उनके गले में घंटियां बांधी गई थी। बैलगाड़ी पर निकली बरात को देखकर बुजुर्गों को अपनी शादी के दिन याद आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed