{"_id":"5475bf30-3569-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"government-plans-to-ban-fake-registry","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी रजिस्ट्री पर रोक की तैयारी में सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी रजिस्ट्री पर रोक की तैयारी में सरकार
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 23 Nov 2012 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचल संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्री पर रोक लगाने और लोगों को परेशानी से बचाने के लिए राज्य सरकार नए नियम बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए अन्य राज्यों के प्रावधानों का अध्ययन किया जा रहा है। वर्तमान व्यवस्था में राज्य सरकार के पास अवैध खरीद-बेचान की रजस्ट्री को रोकने के लिए कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
राजस्थान सरकार को काफी समय से फर्जी दस्तावेज से अचल संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने की शिकायतें मिल रही हैं। इसलिए इस संबंध में व्यवस्था करने हेतु मुख्य सचिव सी.के. मैथ्यू ने वित्त विभाग को निर्देश देकर फर्जी रजिस्ट्री रोकने और पीड़ित को उसका हक दिलाने के लिए उपाय बताने को कहा है।
विज्ञापन
नए नियम बनाने के लिए तमिलनाडु और दिल्ली के प्रावधानों का अध्ययन किया जा रहा है। प्रदेश में मौजूदा नियम के तहत न्याय मिलने में बहुत समय और धन की बर्बादी होती है। इससे पीड़ीत को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन