{"_id":"756a6593d968a50b87da946140e26e6c","slug":"girls-entered-the-airport-with-akshay-kumar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय के साथ एयरपोर्ट पर घुसीं लड़कियां, दो जवान निलम्बित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय के साथ एयरपोर्ट पर घुसीं लड़कियां, दो जवान निलम्बित
ब्यूरो / अमर उजाला, जयपुर
Updated Mon, 10 Aug 2015 08:37 PM IST
विज्ञापन
अपनी फिल्म ब्रदर्स के प्रमोशन पर जयपुर आए अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अवैध रूप से जयपुर हवाई अड्डे में घुसी लड़कियों के मामले में सीआईएसएफ के दो जवानों को निलम्बित कर दिया गया।
विज्ञापन
मामले के तहत गत शनिवार को जयपुर से लौटते समय हवाई अड्डे में घुसते समय अक्षय कुमार से बातचीत करते हुए तीन लड़कियां भी घुस गई थीं।
उनके पास न तो टिकट था और न ही विजिटर हॉल तक जाने का पास। हालांकि बाद में इन महिलाओं को बाहर निकाल दिया गया।
लेकिन हवाई अड्डे की सुरक्षा के संबंध में मामले को गम्भीर मानते हुए इसकी जांच की गई। जांच में मुख्य द्वार पर खड़े जवानों की गलती पाई गई कि उन्होंने बिना जांचे इन लड़कियों को भीतर प्रवेश करने दिया।
विज्ञापन