{"_id":"65afeda078cb6917c30c8693","slug":"girl-poured-petrol-on-herself-and-set-herself-on-fire-in-hanumangarh-referred-to-bikaner-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh: युवती ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, गंभीर हालत में बीकानेर किया रेफर, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh: युवती ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, गंभीर हालत में बीकानेर किया रेफर, एक आरोपी गिरफ्तार
Tue, 23 Jan 2024 10:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 23 Jan 2024 10:17 PM IST
सार
प्रेमी से शादी की बात करने गई प्रेमिका की उससे कहासुनी हो गई। जिससे आहत होकर युवती ने खुद को आग लगा ली, गंभीर हालत में उसका बीकानेर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमानगढ़ जिले के टाउन कस्बे में एक युवती ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। युवती को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। गंभीर हालत के कारण उसे बीकानेर रेफर कर दिया। मामले में पुलिस में एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी भजनलाल लावा ने बताया कि सोमवार देर शाम एक युवती ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर एसपी और एएसपी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि सुनील पुत्र कालूराम मेघवाल निवासी पक्का सहारणा शादी का झांसा देकर उसके साथ लंबे समय से शारीरिक संबंध बना रहा था। लेकिन, शादी करने की बात कहने पर उसने साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
थानाप्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक सुनील टाउन के निजी अस्पताल में काम करता है। युवती उससे शादी की बात करने गई थी, इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद युवती ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। युवती को पहले जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालात को देखते हुए बीकानेर रेफर कर दिया है। पुलिस आरोपी युवक सुनील कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन