सेक्स के लिए ऑफर करके लोगों का शिकार करती थी ये 'आईएएस'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में एक 28 वर्षीय युवती द्वारा लोगों से ठगी करने के सनसनीखेज कारनामों का खुलासा हुआ है। इस युवती ने ठगी और चोरी के अजीबोगरीब तरीकों से सैकडों लोगों को ऐसा चूना लगाया कि लोग मुंह खोलने को भी तैयार नहीं हैं।
पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसके एक से बढ़कर एक किस्से सामने आए हैं। अपने शौक पूरा करने के लिए जरायम की दुनिया में आई इस युवती की कहानी किसी बॉलीवुडिया फिल्म से कम नहीं है।
पकड़ी गई युवती इस कदर शातिर है कि वह खुद को आईएएस बताकर सोशल मीडिया साइट पर लोगों को फंसाती थी। कई बार वह चाय पार्टी देकर लोगों को फंसाती तो कभी खुद के साथ सेक्स ऑफर कर लोगों को निशाना बनाती।
पुलिस ने पांच किलोमीटर पीछा कर किया गिरफ्तार
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार आरोपी युवती का नाम खुशबू शर्मा उर्फ स्मृति शर्मा उर्फ लेडी कोकोआ है। बताया जाता है कि वो दिल्ली के करोलबाग की रहने वाली है। जयपुर के सोडाला थाने की पुलिस ने लगभग 5 किलोमीटर तक पीछा कर उसे उस समय गिरफ्तार किया जब वह एक कार चुराकर भाग रही थी।
पुलिस चुपचाप डेढ़ महीने से उसके पीछे लगी हुई थी। पकड़े जाने के बाद उसने पुलिस को अपना नमा खुशबू और दिल्ली की निवासी बताया। एक पुलिस टीम उसके बताए पते पर इसकी तस्दीक करने के लिए गई हुई है। वहीं उससे पूछताछ में एक से बढ़कर एक किस्से सामने आए।
वह खुद को एक आईएएस अधिकारी के तौर पर प्रचारित करती थी। फेसबुक पर भी उसने खुद को यही बताया हुआ था। वहीं, उसके पकड़े जाने की खबर सामने आते ही फेसबुक पर उससे जुड़े बहुत से लोगों ने उसे ब्लॉक कर दिया है।
चाय पार्टी पर बुलाकर करती थी लूटपाट
जब उसे सोडाला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया तभी आदर्श नगर थाने की एक टीम उसे एक व्यक्ति की कार हड़पने के आरोप में हिरासत में लेने के लिए आ गई। मामले की जांच कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस शातिर युवती ने शहर के 100 से ज्यादा लोगों को चपत लगाई है।
लोग समाज में बदनामी के डर से उसके खिलाफ शिकायत करने में भी नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उसकी मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस उस तक पहुंच पाई। पुलिस ने उससे मारुति ए स्टार कार और कई पहचानपत्र बरामद किए हैं।
उसकी वारदात करने की प्रवृत्ति के बारे में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह खुद को आईएएस बताती और एक सभ्य तरीके से रहती थी। उसने फेसबुक पर भी एक आईडी बनाई हुई थी जिसमें खुद को आईएएस दिखा रखा था।
वह अपने एफबी फ्रेंड्स को अकेले में चाय के लिए बुलाती और उसके बाद बलात्कार के फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर उनसे सबकुछ लूट लेती। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाते समय भी वह आईएएस का रौब दिखाकर पैसे नहीं देती थी।
सेक्स का ऑफर देकर उड़ाती थी कार
राजा पार्क पहुंचने पर शाम ढलने लगी तो उसने कार मालिक को कहा कि अगर वह उसके साथ सेक्स करना चाहता है तो वह पहले दुकान से गर्भनिरोधक ले आए। उसका प्रस्ताव मानकर जैसे ही कार चालक दुकान पर गया पीछे से वह उसकी कार ले उड़ी।
उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके सताए काफी लोग सोडाला पुलिस स्टेशन पहुंचे। हालांकि सामाजिक बदनामी के डर से किसी ने उसके खिलाफ लिखित शिकायत नहीं की।