फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   girl found alive before funeral

जब किलकारियों से गूंज उठा श्मशान

Tue, 12 Feb 2013 11:49 AM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
जयपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 12 Feb 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
girl found alive before funeral

दो जुड़वां बच्चियों के जन्म पर खुशी, दुख और फिर खुशी का ऐसा क्रम चला कि सब हैरान रह गये। चौमूं शहर के राजकीय सामूदायिक अस्पताल में एक महिला ने पहले दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया, परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। थोड़ी ही देर में यह खुशी मातम में बदल गई जब चिकित्सकों ने बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


दोनों बच्चियों के शव को श्मशान ले जाया गया। लेकिन अंतिम क्रिया से पहले ही एक बच्ची किलकारियां मारने लगी। इस घटना ने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया। लेकिन इस घटना से डॉक्टरों की लापरवाही भी सामने आई है। इसकी जांच के लिये एक कमेटी का गठन भी किया गया है।  
विज्ञापन


यह घटना राजकीय सामुदायिक अस्पताल में सोमवार सुबह की है। यहां जाटावाली निवासी नीतेश शर्मा की पत्नी विमला ने जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया। डॉ. बीएल शर्मा ने परिजनों को बताया कि विमला ने जुड़वां लेकिन मृत बच्चियों को जन्म दिया है। तब अस्पताल कर्मचरियों ने दोनों के शव एक पैकेट में रखकर परिजनों को दे दिये। परिजन शवों को लेकर गांव के श्मशान गये जहां एक बच्ची के जिंदा होने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में लापरवाही बरतने के चलते संबंधित डॉक्टर, नर्स और वॉर्ड बॉय को नोटिस जारी किया गया है और एक जांच टीम बनाई गई है। डॉक्टरों का इस संबंध में कहना है कि नवजात शिशु के मृत प्रतीत होने वाली इस अवस्था को हाइबरनेशन कहा जाता है। इसमें सांस रूकी होती है और दिल की धड़कन धीमी चलती है। परीक्षण में शिशु मृत प्रतीत होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed