{"_id":"65560e4e7db163bfc10840a3","slug":"girl-dies-after-being-hit-by-train-while-trying-to-save-cow-in-dholpur-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: रेलवे ट्रैक पर गाय को बचाने गई किशोरी ट्रेन की चपेट आई, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: रेलवे ट्रैक पर गाय को बचाने गई किशोरी ट्रेन की चपेट आई, दर्दनाक मौत
Thu, 16 Nov 2023 06:12 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 16 Nov 2023 06:12 PM IST
सार
धौलपुर कोतवाली थाने के एएसआई थान सिंह ने बताया ट्रेन की चपेट में आने से 15 साल की किशोरी की मौत हुई है। गाय को बचाने के चक्कर में किशोरी खुद हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र के दूं का पूरा गांव में गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर पहुंची गाय को भगाने गई किशोरी ट्रेन की चपेट में आ गई। किशोरी ने गाय को बचा लिया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम पसर गया। हादसे की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया 15 साल की किशोरी रूबी पुत्री साहब सिंह गुरुवार सुबह घर के सामने बैठी थी। इस दौरान घर के सामने से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर आवारा गाय पहुंच गई। गाय को ट्रैक से भगाने के लिए किशोरी वहां पहुंची, इस दौरान आगरा की तरफ से आ रही ट्रेन ने उसे चपेट में ले लिया। पल भर में किशोरी के शरीर के चिथड़े चिथड़े हो गए। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। किशोरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत होने से परिजनों में हाहाकार मच गया। मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हालातो का जायजा लेकर डेड बॉडी को जिला अस्पताल में रखवा दिया है। एएसआई थान सिंह ने बताया ट्रेन की चपेट में आने से 15 साल की किशोरी की मौत हुई है। गाय को बचाने के चक्कर में किशोरी खुद हादसे का शिकार हो गई। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दुर्घटना के कारणों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन