{"_id":"6239ee3a09785447a915ecfe","slug":"girl-arrested-for-honey-trap-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Honey Trap: चार साल से युवक को धमकी देकर रुपये ऐंठ रही युवती को पुलिस ने पकड़ा, हर महीने लेती थी 40-50 हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Honey Trap: चार साल से युवक को धमकी देकर रुपये ऐंठ रही युवती को पुलिस ने पकड़ा, हर महीने लेती थी 40-50 हजार
Tue, 22 Mar 2022 09:11 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 22 Mar 2022 09:11 PM IST
सार
चार साल से युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर रुपये ऐंठने वाले युवती के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती हर महीने युवक से 40-50 हजार रुपये ले रही थी। आखिर में वह पुलिस के पास पहुंचा और युवती के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
स्टाइलिश कपड़ों में फोटो देख लोगों को फंसाती थी युवती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर पुलिस ने हनी ट्रैप के जाल में फंसाकर युवक से ठगी करने वाले आरोपी युवती को गिरफ्तार किया है। युवती करीब चार साल से युवक को ब्लैकमेल कर रुपये ले रही थी। परेशान युवक हर महीने उसे 40 से 50 हजार रुपए दे रहा था। आखिर में तंग आकर उसने पुलिस से मदद गुहार लगाई। पुलिस ने जांच कर आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि एक युवती उसे ब्लैकमेल कर रुपए ठग रही है। चार साल से वह उसे धमकी देकर रुपये ऐंठ रही है। युवती को हर महीने 40 से 50 हजार रुपए देने पड़ते हैं। इससे वह परेशान हो चुका है। पीड़ित की शिकायत पर डीसीपी नॉर्थ जयपुर परिस देशमुख ने मामले की जांच के आदेश दिए। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
युवती के पास से पुलिस को 50 हजार रुपये नगद और लाखों रुपयये के तीन चेक मिले हैं। पुलिस की टीम आरोपी युवती से चेक सहित अब तक की गई ठगी के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवती से कई अन्य खुलासे भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
पुलिस का मानना है कि युवती इस तरह की वारदात अकेले नहीं कर रही होगी। उसके साथ अन्य लोग भी शामिल होंगे। पुलिस उसके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।