फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   General Secretary Chandrashekhar says BJP will make 11 lakh Panna Pramukhs in Rajasthan

Rajasthan: भाजपा प्रदेश में बनाएगी 11 लाख पन्ना प्रमुख, महामंत्री चंद्रशेखर बोले- BJP की जीत पर होगा रिसर्च

Fri, 10 Feb 2023 09:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 10 Feb 2023 09:34 PM IST
सार

बीजेपी 2023 विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के मंडलों और शक्ति केन्द्रों के माध्यम से पार्टी को अजेय बनाने की कवायद में पन्ना प्रमुख अभियान चला रही है।  भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन
General Secretary Chandrashekhar says BJP will make 11 lakh Panna Pramukhs in Rajasthan
भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने दी अभियान की जानकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा राजस्थान में 11 लाख से भी अधिक पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करेगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के पन्ना प्रमुख अभियान के संयोजक और सह-संयोजकों की एक दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को हुई। कार्यशाला में संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री विजेन्द्र पूनियां , विशेष सम्पर्क प्रकोष्ठ के संयोजक सोमकांत शर्मा ने संबोधित किया।

विज्ञापन


भाजपा की अजेय जीत पर देशभर में रिसर्च होगा
संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने संबोधित करते हुए कहा कि, प्रदेश के मंडलों और शक्ति केन्द्रों के माध्यम से भाजपा को अजेय  बनाने की दिशा में पन्ना प्रमुख अभियान मील का पत्थर साबित होगा। भाजपा 90 के दशक में प्रासंगिक थी और भाजपा की विजय की यात्रा शुरू हुई। 2014 से आम जनता के आशीर्वाद से भाजपा बार-बार जीती और आगे बढ़ रही है। पन्ना प्रमुख अभियान इसे कायम रखेगा। आने वाले समय में भाजपा की अजेय जीत पर देशभर में शोध होगा। 
विज्ञापन


कोर कमेटी सदस्य, प्रदेश, जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे
बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने संबोधित करते हुए कहा- भाजपा प्रदेशभर में पन्ना प्रमुख अभियान 15 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। भाजपा राजस्थान में 11 लाख से भी अधिक पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करेगी, जिसमें प्रदेश के कोर कमेटी के सदस्यों से लेकर प्रदेश ,जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed