फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   General elections 2019 ashok gehlot says Union ministers fighting elections from Rajasthan will lose

राजस्थान से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्रियों की हालत खराब, लोग नाखुश : गहलोत

Mon, 08 Apr 2019 07:17 PM IST
अमर शर्मा भाषा, बाड़मेर
भाषा, बाड़मेर Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 08 Apr 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
General elections 2019 ashok gehlot says Union ministers fighting elections from Rajasthan will lose
अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि राज्य में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे मोदी सरकार के सभी चारों केंद्रीय मंत्रियों की हालत खराब है और लोग नाखुश हैं। 
विज्ञापन


गहलोत ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''अभी स्थिति यह है कि भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों की हालत खराब है। सारे मंत्रियों की स्थिति ऐसी है.. ''न घर के न घाट के'' और लोगों में बहुत आक्रोश है। क्या कारण है पांच साल में ही लोग इनसे नाराज हो गए जबकि ये चारों मंत्री नये हैं।''
विज्ञापन


बाड़मेर से कांग्रेस उम्मीदवार मानवेंद्र सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ''राजस्थान में लोकसभा चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्रियों की स्थिति कमजोर है। एक मंत्री सीआर चौधरी को टिकट नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अन्य मंत्रियों में जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, पाली से पीपी चौधरी, जयपुर ग्रामीण से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल की स्थिति कमजोर है। लोगों में उनके प्रति आक्रोश है।' 

गहलोत ने भाजपा और उसके नेताओं पर हमला जारी रखते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बदले की भावना से शासन किया और मारवाड़ क्षेत्र को विकास से इसलिये वंचित रखा क्योंकि यह उनका (गहलोत) क्षेत्र है।


उन्होंने राजे पर भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह को चुनाव में हराने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिसके (राजे) दिल में दुश्मनी और बदला लेने की आग लगी हुई हो आप उनसे क्या उम्मीद कर सकते है कि वह कैसे शासन करेंगी।

गहलोत ने कहा कि जो पूर्वाग्रह रखते हो, दुश्मनी रखते हो वे कभी अच्छा शासन नहीं दे सकते।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है और देश नाजुक दौर से गुजर रहा है। 

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed