फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gehlot said that the Finance Minister could not answer on the old pension scheme

Rajasthan: ओपीएस पर वित्त मंत्री के बयान को गहलोत ने बताया गोलमोल, बोले- जितने दुश्मन बनाओगे, वही भारी पड़ेंगे

Tue, 21 Feb 2023 09:58 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 21 Feb 2023 09:58 AM IST
सार

गहलोत ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ओपीएस पर दिए बयान पर कहा है कि गोलमोल करने से अच्छा, मना क्यों नहीं कर देते हैं, जिससे लोगों को आपकी सच्चाई का पता चले। 

विज्ञापन
Gehlot said that the Finance Minister could not answer on the old pension scheme
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ओपीएस (ओल्ड पेंशन स्कीम) पर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि ओपीएस पर वित्त मंत्री जवाब नहीं दे पाईं, एक वित्त मंत्री को गोलमोल जवाब देना शोभा नहीं देता। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि वित्त मंत्री साफ़ कर दें कि हम ओपीएस के खिलाफ हैं तो मालूम पड़ जाएगा कि उनकी मंशा क्या है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जब ह्यूमन राइट्स कमीशन इसका विरोध कर चुका है, ज्यूडिशल कमीशन इसको मनाने को तैयार नहीं है, ज्यूडिशल सर्विस में ओपीएस रहेगा। आर्मी में ओपीएस रहेगा। बीएसएफ और बाकी सेवाओं में एनपीएस लागू होगा क्यों? जब एक कर्मचारी 35 साल की सेवा के बाद भी सुरक्षित नहीं महसूस करेगा तो फायदा क्या है, कई कर्मचारियों का भविष्य शेयर बाजार के हाथ में छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में इसको लागू किया गया था और यह देखा गया कि यह काम नहीं कर रहा है तो अब भारत सरकार को इसको लागू करने की कोशिश क्यों करनी है। मुख्यमंत्री गहलोत ने रायपुर में होने वाले कॉंग्रेस पार्टी के अधिवेशन के पहले राज्य में होने वाली सीबीआई और ईडी की छापेमारी पर कहा कि आज देश में जो हो रहा है वो दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस दबने वाली नहीं
जब से इनकी सरकार बनी है। 2014 से सरकार एजेंसी का दुरुपयोग हो रहा है, जहां भी राज्यों के चुनाव आते हैं इनकी कार्रवाई शुरू हो जाती है। गहलोत बोले कि रायपुर में जो अधिवेशन होने वाला है वो एक राष्ट्रीय पार्टी जिसने देश को आजाद करवाया है उसका महा अधिवेशन है। इससे पहले इस प्रकार की करवाई कर देश को क्या संदेश देना चाहते हैं। गहलोत बोले कि अम्बेडकर साहब ने देश का संविधान बनाया उन्होंने भी नहीं सोचा होगा कि देश में एक ऐसी पार्टी सत्ता में आएगी जो खुले आम संविधान की धज्जियां उड़ाएगी। मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने बयान में कहा कि यह लोग जितना भी दबाव बना लें, कॉंग्रेस दबने वाली नहीं है। इनका मुकाबला करेंगे और जितने दुश्मन इन्होंने बनाए हैं वो इन पर भारी पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed