फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gehlot government will put money in the accounts of women on Rakshabandhan for smartphones

Rajasthan: महिलाओं को नहीं मिलेगा स्मार्टफोन, रक्षाबंधन पर खातों में रुपये भेजेगी सरकर, क्यों बदला निर्णय?

Sat, 10 Jun 2023 08:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 10 Jun 2023 08:44 PM IST
सार

राजस्थान की 1.35 करोड़ महिलाओं के खातों में स्मार्टफोन खरीदने के लिए अब रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। पहले चरण में गहलोत सरकार 40 लाख महिलाओं के खातों में रुपये भेजेगी, जिनसे ये महिलाएं खुद स्मार्टफोन खरीद सकेंगी।

विज्ञापन
Gehlot government will put money in the accounts of women on Rakshabandhan for smartphones
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की गहलोत सरकार ने 1.35 करोड़ महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन देने की योजना में बड़ा बदलाव किया है। अब सरकार की ओर से परिवार की महिला मुखिया के खाते में रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इन पैसों से महिलाएं खुद मोबाइल खरीदेंगी। रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के खाते में रुपये ट्र्रांसफर किए जाएंगे। योजना की शुरुआत में प्रदेश की 40 लाख महिलाओं के खातों में रुपये भेजे जाएंगे।

विज्ञापन


इससे पहले सरकर ने खुद मोबाइल खरीदी कर वितरण करने की योजना बनाई थी, लेकिन नजदीक आते विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने इसमें परिवर्तन किया है। बीते शुक्रवार को सीकर के खंडेला विधानसभा क्षेत्र के हौद गांव में आयोजित महंगाई राहत शिविर में सीएम अशोक गहलोत ने ये संकेत दिए थे।
विज्ञापन


इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि स्मार्टफोन खरीदने की टेंडर प्रक्रिया में परेशानियां चल रहीं हैं। साथ ही किसी भी ब्रांड का फोन खरीदने पर विपक्ष भ्रष्टाचार का आरोप भी लगा सकता है। इसलिए अब स्मार्टफोन खरीदने के लिए पात्र महिलाओं के खातों में सरकार रुपये भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितने रुपये भेजे जाएंगे ये तय नहीं
योजना के पहले चरण में प्रदेश की 40 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। लेकिन, ये अब तक साफ नहीं है कि सरकार की ओर से योजना की पात्र महिलाओं के खातों में कितने रुपये भेजे जाएंगे। साथ ही सरकार के इस फैसले में महिलाओं को तीन साल तक फ्री इंटरनेट भी नहीं मिल पाएगा।    

   
किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ 
सरकार ने जनआधार कार्ड धारक परिवार की महिला मुखिया को ही इस योजना का लाभ देने का फैसला किया है। प्रदेश में ऐसी महिलाओं की संख्या 1.35 करोड़ है, लेकिन जिन परिवारों का नाम चिरंजीवी योजना में जुड़ा हुआ है सिर्फ उन्हीं परिवार की महिला मुखिया इसके लिए पात्र होगी। योजना का लाभ लेने के लिए महिला का राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है। इसके अलावा आधार कार्ड से मोबाइल नंबर भी जुड़ा होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed