फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gehlot government will give assistance of 1 crore 41 lakh to victims of Karauli violence

Rajasthan: करौली हिंसा पीड़ितों को मिलेंगे 1 करोड़ 41 लाख, दंगा आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क

Wed, 27 Apr 2022 05:05 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 27 Apr 2022 05:05 PM IST
सार

करौली हिंसा के चार आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की अदालती कार्यवाही शुरू कर दी गई है। आरोपियों में जयपुर ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर का भी नाम है। 

विज्ञापन
Gehlot government will give assistance of 1 crore 41 lakh to victims of Karauli violence
करौली हिंसा पीड़ितों को सहायता राशि - फोटो : Social Media

विस्तार

करौली शहर में दो अप्रैल को नवसंवत्सर शोभायात्रा पर पथराव के बाद आगजनी और तोड़फोड़ की गई। दंगे के मुख्य आरोपी अब तक फरार हैं। पुलिस ने अब दंगे के चार आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की अदालती कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जयपुर ग्रेटर नगर निगम के मेयर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर, हिंदू सेना अध्यक्ष साहब सिंह गुर्जर, मतलूब अहमद और अंची की संपत्ति जब्त करने की कार्यवाही शुरू की गई है। पुलिस का कहना है कि चारों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे हैं। अदालत से वारंट जारी होने के बाद चारों फरार आरोपी की संपत्ति कुर्क की जाएगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


69 पीड़ितों को मिलेगी सहायता राशि
दूसरी ओर गहलोत सरकार ने करौली हिंसा पीड़ितों के लिए सहायता राशि देने का फैसला किया है। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि करौली हिंसा में जिनकी संपत्ति को नुकसान हुआ है, उन्हें आर्थिक सहायता राशि सरकार की ओर से दी जाएगी। गृह विभाग की ओर से प्राप्त स्वीकृति के अनुसार 69 नुकसान पीड़ितों को एक करोड़ 23 लाख 55 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी । वहीं दंगे में घायल हुए 45 लोगों को 18 लाख 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed