फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gauhar Chishti arrested from Hyderabad Telangana Ajmer Dargah Udaipur Murder Case

Rajasthan: गौहर चिश्ती फ्लाइट से हैदराबाद भागा था, पुलिस ने रैकी कर दोस्त के साथ गिरफ्तार किया, आज कोर्ट में पेशी

Fri, 15 Jul 2022 12:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 15 Jul 2022 12:43 PM IST
सार

गौहर चिश्ती एक जुलाई को जयपुर से फ्लाइट लेकर हैदराबाद भाग गया था। इससे पहले वह कहां गया था और किसने उसे शरण दी थी इस संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Gauhar Chishti arrested from Hyderabad Telangana Ajmer Dargah Udaipur Murder Case
गौहर चिश्ती को अजमेर लेकर पहुंची पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजमेर दरगाह के बाहर भड़काऊ नारेबाजी करने वाले गौहर चिश्ती को गिरफ्तार कर गुरुवार देर रात पुलिस अजमेर लेकर पहुंची। उसे हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था। आज शुक्रवार को उसे कोर्ट में प्रेस कर रिमांड पर लिया जाएगा। गौहर चिश्ती ने सिर्फ भड़काऊ भाषण ही नहीं लगाए हैं। उसके तार उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड से भी जुड़ रहे हैं। कन्हैया की हत्या से पहले वह उदयपुर भी गया था। वह कन्हैयालाल के मुख्य हत्यारे रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद के लगातार संपर्क में था।   
विज्ञापन

 

#WATCH | Rajasthan: Gauhar Chishti and his associate Munavvar reached Ajmer with heavy security from Jaipur airport. They were taken to Kishanganj Police Station in Ajmer and will be presented in court early morning today. pic.twitter.com/l9bI3JC7kr

विज्ञापन
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 14, 2022 ">http://
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, शुक्रवार सुबह अजमेर एसपी चूनाराम जाट ने प्रेस वार्ता की, जिसमें उन्होंने बताया कि गौहर चिश्ती एक जुलाई को जयपुर से फ्लाइट लेकर हैदराबाद भाग गया था। पुलिस ने भेष बदलकर गौहर चिश्ती की रेकी की और उसके बारे पुख्ता जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि कार्रवाई से पहले उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन हैदराबाद पुलिस के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। उसके साथ हैदराबाद में उसे शरण देने वाले अहसानुल्लाह को भी गिरफ्तार किया गया है। 

एसपी चूनाराम ने बताया कि एक जुलाई से पहले चिश्ती कहां-कहां गया था। इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है। उसके बैंक अकाउंट और उसके लगातार संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आज गौहर चिश्ती को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इसके बाद उससे कन्हैयालाल साहू हत्याकांड के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। 


दरअसल, अजमेर दरगाह के खादिम गौहर चिश्ती ने 17 जून को नुपुर शर्मा के कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में भड़काऊ बयान देकर नारेबाजी की थी। उसने नुपुर शर्मा का सिर कलम करने की भी धमकी दी थी। कन्हैया की हत्या के बाद इसका वीडियो सामने आया और पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। जुलूस में भड़काऊ बयान देने के आरोप में पुलिस ने इससे पहले ताजिम सिद्धिकी, फखर जमाली, रियाज हसन दल और मोईन खान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। 
    
देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा  
गौहर चिश्ती देश विरोधी गतिविधियों में भी शामिल रहा है। करीब ढाई साल पहले सीआरपीएफ कैंप का वीडियो बनाने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था, लेकिन चेतावनी देते हुए छोड़ दिया था। इस दौरान उसके पास से मोबाइल और 4 सिम भी जब्त की गईं थी। 

कन्हैया हत्याकांड के बारे में भी जानिए?  
28 जून को उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी। वह धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहते थे और पेशे से दर्जी थे। दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे और धारदार हथियार से कन्हैया पर वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने कन्हैया को संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed