फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gangster Mahendra Meena murder revealed police arrested four miscreants Jaipur

Rajasthan: लड़कियों की सप्लाई के धंधे में दोस्त बने दुश्मन, इसी के चलते हुई थी गैंगस्टर महेंद्र मीणा की हत्या

Wed, 14 Dec 2022 10:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 14 Dec 2022 10:11 PM IST
सार

गैंगस्टर महेंद्र मीणा की हत्या में मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में हत्यारों की मदद करने वाले दो आरोपियों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है। हालांकि, मुख्य आरोपी विनीत मेडी अभी फरार है।

विज्ञापन
Gangster Mahendra Meena murder revealed police arrested four miscreants Jaipur
एक दिसंबर को गैंगस्टर महेंद्र मीणा की हत्या हुई थी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में एक दिसंबर को हुई गैंगस्टर महेंद्र मीणा की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। महेंद्र की हत्या लड़कियों की सप्लाई और सट्टे के करोबार में हुई रंजिश के चलते की गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने पूरी घटना का खुलासा किया है।  

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि विनीत मेडी और महेंद्र मीणा गैंग लंबे समय से जयपुर में लड़कियां स्पलाई और सट्टे का काम कर रही थी। करीब एक साल तक दोनों ने साथ मिलकर ऑनलाइन लड़कियां सप्लाई और सट्टे का कारोबार कर खूब पैसा कमाया। उनमें अच्छी दोस्ती भी थी, लेकिन बाद में रुपये के लेन-देन को लेकर आपस में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों अलग हो गए और एक दूसरे के दुश्मन बन गए। विनीत मेडी गैंग ने महेंद्र मीणा से बदला लेने की योजना बनाई। बदमाशों को इकट्ठा कर महेंद्र की रैकी की गई। जिसके बाद एक दिसंबर को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के आरोप में भरत लाल मीणा (25) पुत्र रामरतन मीणा, प्रियांशु मीणा (21) पुत्र भगवान सहाय मीणा, यादराम मीणा (28) पुत्र किरोडी लाल और मोनू कटकड (29) पुत्र रामचरण मीणा को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी करौली जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार भी जब्त की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने महेंद्र मीणा की हत्या के मामले में गैंगस्टर विनीत मेडी के चाचा विवेक मीणा और मां सुनीता मीणा को गिरफ्तार किया था। दोनों ने विनीत को फरारी काटने के लिए 50 हजार और बाइक उपलब्ध करवाई थी। हालांकि अब तक पुलिस विनीत को गिरफ्तर नहीं कर पाई है।   


महेंद्र मीणा की हत्या एक दिसंबर की रात जयपुर के प्रताप नगर थाना इलाके में हुई थी। गोदावरी अपार्टमेंट में थार गाड़ी से आए विनीत मेडी गैंग के बदमाशों ने महेंद्र पर हमला कर दिया। उस दौरान वह चाय की दुकान पर बैठा हुआ था। बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की थी। एक गोली महेंद्र की पीठ में लगी जिससे उसकी मौत हो गई थी। भागते समय बदमाशों की थार गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो वह एक कैब से फरार हो गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed