{"_id":"64bb70ca71cfc831fa0bee5e","slug":"gangrape-with-newly-married-woman-going-to-her-in-laws-house-in-shivpuri-married-two-months-ago-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: ससुराल जा रही नवविवाहिता से गैंगरेप, 3 युवकों ने खेत में की दरिंदगी, दो महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: ससुराल जा रही नवविवाहिता से गैंगरेप, 3 युवकों ने खेत में की दरिंदगी, दो महीने पहले हुई थी शादी
Sat, 22 Jul 2023 11:34 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:34 AM IST
सार
Shivpuri Crime News Today: नवविवाहिता से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन युवकों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था, जबकि उनका एक साथी वहां खड़ा होकर निगरानी कर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास थाना इलाके में एक नवविवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। नवविवाहिता अपने मायके से ससुराल जा रही थी। इस दौरान लिफ्ट देने के बहाने तीन युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। करीब दो महीने पहले ही पीड़िता की शादी हुई थी।
विज्ञापन
20 साल की नवविवाहिता ने पुलिस को बताया कि 21 जुलाई की शाम वह अपने मायके बदरवास से अशोकनगर के डुंगासरा स्थित ससुराल के लिए निकली थी। घुरवार रोड़ पर खड़ी होकर वह पति के आने का इंतजार कर रही थी। इस दौरान दो बाइक सवार लड़े आए, उन्होंने पूछा कि आपको कहा जाना है। इस पर नवविवाहिता ने बताया कि उसे अखाई नदी तक जाना है। दोनों युवकों ने उसे नदी तक छोड़ने की बात कही, पहले तो उसने मना किया, लेकिन उनके बार-बार बोलने पर वह बाइक पर बैठ गई।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों बाइक सवार उसे बिजरोनी से करीब दो किलोमीटर दूर एक खेत में ले गए। जहां दोनों युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद उनके दो साथी भी वहां आ गए, जिसमें से एक युवक ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। एक लड़का वहां खड़ा होकर निगरानी करता रहा। बाद में चारों लड़के मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद पीड़िता का पति मौके पर पहुंचा तो उसने वारदात की जानकारी दी। जिसके बाद वह पीड़िता के साथ बदरवास थाने पहंचा और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल चारों आरोपी विक्रम पुत्र गिर्राज किरार, छोटू पुत्र बुंदेल चढ़ार, हरिओम पुत्र अर्जुन जाटव, अरबाज पुत्र बबलू खान को गिरफ्तार कर लिया है।
