{"_id":"7f3a2d65af23931b352fb8b832f453ab","slug":"gangrape-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के बाद चुन्नी से बांधा 30 किलो का पत्थर, कुएं में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप के बाद चुन्नी से बांधा 30 किलो का पत्थर, कुएं में फेंका
Updated Fri, 07 Feb 2014 03:04 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान में सीकर जिले के पाटन थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय छात्रा के साथ अज्ञात युवकों ने दुष्कर्म के बाद उसकी गला घोटकर हत्या कर शव को उसकी चुन्नी से बांधकर कुएं में लटका दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पाटन थाना क्षेत्र में स्वामियों की ढाणी की रहने वाली नवीं कक्षा में पढने वाली छात्रा कल समीप के स्कूल में पढने गई थी।
चार बजे छुट्टी होने के बाद जब वह घर लौट रही थी तभी रास्ते में अज्ञात दरिंदों ने उसे अगवा कर लिया और दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
कुंए में लटकाया
बाद में छात्रा की लाश को उसकी चुन्नी से फंदा बनाकर पत्थर के साथ बांधकर एक कुंए में लटका दिया।
सुबह स्थानीय लोगों ने छात्रा के शव को कुंए में लटका देखा तो इस घटना की जानकारी पाटन पुलिस को दी।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों को समझाईश दे कर शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।