{"_id":"63791181ce56ec331a17a753","slug":"gang-rape-with-girl-in-jaipur-5-including-3-bsf-jawans-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gang Rape: जयपुर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, BSF के तीन जवानों समेत पांच पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gang Rape: जयपुर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, BSF के तीन जवानों समेत पांच पर आरोप
Sat, 19 Nov 2022 10:58 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:58 PM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह बस्ती में मौजूद डेयरी पर घी लेने गई थी। जहां पांच लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला आया है। पीड़िता एक डेयरी पर घी लेने गई थी। इस दौरान पांच आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और फिर एक कमरे में बंद कर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस न मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। जिनमें से तीन अरोपी बीएसएफ के जवान हैं।
विज्ञापन
थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह शुक्रवार शाम को बस्ती में मौजूद डेयरी पर घी लेने गई थी। जहां पांच लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसमें तीन बीएसएफ के जवान भी शामिल थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बीएसएफ के आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद अफसरों ने तीनों जवानों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के आला अधिकारी मामले गंभीरता को देखते हुए ज्यादा जानकारी देने से बच रहे हैं। उकनका कहना है कि पीड़िता का श्रीगंगानगर में मेडिकल करवाया गया है। डीएसपी अनु बिश्नोई नेतृत्व में गठित टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन