फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gang Rape in Jaipur Husband gang-raped his own wife with friends

Rajasthan: पति ने दोस्तों संग अपनी ही पत्नी से किया गैंगरेप, दी जान से मारने की धमकी

Thu, 14 Jul 2022 08:06 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 14 Jul 2022 08:06 AM IST
सार

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति शराब पार्टी में अक्सर उसे दोस्तों के सामने मारता-पीटता था। 

विज्ञापन
Gang Rape in Jaipur Husband gang-raped his own wife with friends
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के सांगानेर थाना इलाके में पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी के साथ ही सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी पति आए दिन दोस्तों के साथ घर पर ही शराब पार्टी किया करता था और विरोध करने पर पत्नी को पीटता भी था। वारदात को लेकर पीड़िता ने मंगलवार देर रात पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सांगानेर थानाधिकारी हरि सिंह ने बताया कि कुछ साल पीड़िता की शादी आरोपी के साथ हुई थी। उसका पति नशा करने का आदी है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति रोजाना नशे में धुत हो घर आता था और पीड़िता के साथ मारपीट करता था। इसे लेकर पीड़िता के घर वाले भी कई बार आरोपी से समझाइश कर चुके थे। कुछ महीने से आरोपी के दोस्त भी उसके घर पर ही आने लगे और शराब पार्टी करने लगे। आरोपी पति पीड़िता से शराब मंगवाता और जब वह शराब लाने से मना करती तो उसे दोस्तों के सामने गंदी गालियां देकर पीटता।

विज्ञापन


आरोप है कि 28 जून को आरोपी ने अपने दोस्तों के सामने ही पीड़िता से मारपीट कर दुष्कर्म किया और उसके दोस्तों ने भी पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने वारदात के बारे में किसी को भी कुछ भी बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed