{"_id":"62a8932e86eba425355d30ce","slug":"gang-of-thieves-stole-clothes-worth-50-thousand-from-showroom-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शोरूम से 50 हजार के कपड़े चुरा ले गई चोर महिलाओं की गैंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शोरूम से 50 हजार के कपड़े चुरा ले गई चोर महिलाओं की गैंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Tue, 14 Jun 2022 07:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 14 Jun 2022 07:24 PM IST
सार
अजमेर के किशनगढ़ में एक शोरूम से महिलाओं की गैंग 50 हजार रुपये के कपड़े चोरी कर ले गई। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई चोर गैंग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर के किशनगढ़ में मंगलवार को लेडी चोर गैंग ने कपड़े के शोरूम को निशाना बनाया। लेडी चोर शोरूम से 59 हजार रुपये से ज्यादा का माल पार कर फरार हो गईं। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जब तक शोरूम मालिक को चोरी की वारदात का पता चला लेडी चोर गैंग भाग चुकी थीं। इसके बाद पीड़ित ने गांधीनगर थाने में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चोरी की यह वारदात किशनगढ़ के गांधीनगर थाना इलाके रूपनगढ़ रोड स्थित चॉइस कलेक्शन शोरूम में हुई। रेडीमेड कपड़े के शोरूम में छह महिलाएं दो छोटी बच्चियों के साथ खरीदारी करने के लिए पहुंची। इस दौरान दुकान में मौजूद कर्मचारी को बातों में उलझाकर करीब 50 हजार से ज्यादा के कपड़े चुरा कर फरार हो गईं। चोरी की वारदात की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वारदात के समय दुकान में कर्मचारी अकेला ही मौजूद था। दुकान मालिक राकेश हिनोनिया किसी काम से जयपुर गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने ने गांधीनगर थाना में केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन
पीड़ित राकेश ने पुलिस को बताया, सोमवार को वह किसी काम से जयपुर गया था। उसके मामा का लड़का आशु दुकान पर अकेला था। इस दौरान छह महिलाएं जिनमें दो लड़कियां दुकान में कपडे़ खरीदने के बहाने आईं थी। आशू चार महिलाओं को कपड़े दिखाने लगा इस दौरान दुकान में खड़ी अन्य महिलाएं अपने कपड़ों के अंदर शर्ट और पेंट छिपाने लगी। करीब 20 मिनट बाद सभी आरोपी महिलाएं मौका देखकर फरार हो गई। पीड़ित ने बताया कि दुकान में माल कम होने का उसे शक हुआ। इसके बाद उसने सीसीटीवी देखे तो पूरी वारदात का पता चला।
विज्ञापन