फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gajendra Singh Shekhawat said that now all the eligible people will get the benefits of the schemes

Rajasthan News: प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनी, अब योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को मिलेगा- गजेंद्र सिंह शेखावत

Sun, 24 Dec 2023 05:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 24 Dec 2023 05:30 PM IST
सार

Rajasthan News: केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान में अब भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनी है। प्रदेश में तेजी से विकास कार्य होंगे और बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन
Gajendra Singh Shekhawat said that now all the eligible people will get the benefits of the schemes
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गजेन्द्र सिंह शेखावत जैसलमेर के रामदेवरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में आशाओं का सूर्योदय हुआ है। भजनलाल शर्मा के नृेतत्व में डबल इंजन की सरकार बनी है। विश्वास के साथ कह सकता हूं कि जो अड़चनें राजनीतिक द्वेश के चलते आ रही थीं, वह दूर होंगी। अब पात्र लोगों को मोदीजी की योजनाओं का मेरिट के आधार पर लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद देश आजाद हुआ। इस संघर्ष में लाखों लोगों ने अपनी कुर्बानी दी। स्वतंत्रता सेनानियों को इस बात की प्रेरणा थी कि आजाद होने के बाद अपनी सरकार चुनने का सौभाग्यपूर्ण अवसर मिलेगा, लेकिन आजादी के बाद जिस गति से सरकारों को काम करना चाहिए, उस गति से नहीं हुआ। इसके कारण जनता को सरकारों से निराशा होने लगी। सरकारों की आदत अभावों में काम करने की पड़ गई थी। इसलिए सरकारी योजनाओं का उपयोग वोटों के लिए होकर रह गया। योजनाओं का लाभ संपूर्ण जनता को नहीं मिल पाता था। गरीब व्यक्ति जिसके लिए योजना बनी थी, वह विकास के दिए को टिमटिमाते हुए देखता था। 
विज्ञापन


मूलभूत संसाधनों का विकास
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने सामान्य मानवी के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए अनेक योजनाएं बनाईं और उनका त्वरित और प्रभावी क्रियान्वयन किया। इसका प्रभाव यह हुआ कि देश में  तेरह करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल गए। मूलभूत संसाधनों का विकास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह मोदीजी का संकल्प है कि आगामी 25 सालों में देश को विकसित भारत बनाएंगे। इस लक्ष्य को लेकर संकल्पबद्ध होकर काम कर रही है। इसी के निमित्त विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है। यात्रा के माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलाएंगे। पात्र लोगों को पंजीकृत कराएंगे।

सांसद कोटे से दस लाख का अतिरिक्त फंड देने की घोषणा 
शेखावत ने कहा कि जो पंचायतें केन्द्र सरकार की संपूर्ण योजनाओं में क्षेत्र के सौ प्रतिशत पात्र लोगों का लाभ दिलाएंगी, उस पंचायत को सांसद विकास कोष से दस लाख का अतिरिक्त फंड दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं विधायक जी से भी अनुरोध करूंगा कि वे इस प्रकार की घोषणा करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गांवों में जाकर केन्द्र सरकार की योजनाओं के पात्र व्यक्तियों का पता लगाएं और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें। 


आदर्श गांव अपराध और नशामुक्त हो 
शेखावत ने कहा कि रामदेवरा को आदर्श ग्राम योजना में शामिल किया था। आज सरपंच महोदय की वजह से यहां करोड़ों के काम हुए हैं, लेकिन आदर्श गांव वह होगा, जो अपराध मुक्त हो और नशामुक्त हो। 


देश को विकसित बनाने का लें संकल्प 
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया इस बात को स्वीकार करने लगी है। कोरोना काल में भी भाजपा कार्यकर्ता जनता की सेवा में लगे रहे। कोरोना का टीका सबसे पहले भारत में बना। इससे पहले पोलियो का टीका भारत पहुंचने में तीस साल लग गए थे। यह मोदीजी की सरकार है। इसमें सब कुछ मुमकिन है। यह बदलते हुए भारत की तस्वीर है। देश को आर्थिक रूप से संभालने का काम मोदीजी ने किया। हमें देश को विकसित करने के लिए अपना योगदान करने का संकल्प लेंगे।

अनेक कार्यक्रमों में निभाई भागीदारी 
केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने रामदेवरा प्रवास के दौरान अनेक कार्यक्रमों में भागीदारी निभाई। शेखावत ने सबसे पहले रुणिचा धाम में बाबा रामदेव जी की समाधि स्थल पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए कामना की। इसके बाद रामदेवरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा व पोकरण विधानसभा क्षेत्र की धन्यवाद सभा में आमजन से संवाद किया। पोकरण में सांकड़ा पंचायत समिति भवन अधिकारियों की बैठक में विकास कार्यों की क्रियान्विति तय समय पर करने के निर्देश प्रदान किए।



किसी भी कार्य में कोताही नहीं बरतने के निर्देश भी दिए। उन्होंने रामदेवरा पंचायत समिति क्षेत्र में सांसद कोष से करवाए गए 16.52 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। शेखावत ने रामदेवरा में संसदीय क्षेत्र से आए ग्रामीणों और गणमान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज सहित जनप्रतिनिधि भाजपा पदाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed